महंगा हुआ सोना, 1.60 लाख रुपये के पार पहुंची कीमतें

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

महंगा हुआ सोना: मंगलवार को सोने की कीमतें एक बार फिर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल के पार पहुंच गईं। कमजोर डॉलर और धारणा में आए सुधार की वजह से सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोमवार को सोने की कीमतें 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जानकारों का मानना ​​है कि घरेलू कीमतों में ये उछाल कमजोर डॉलर और निवेशकों की नई दिलचस्पी के कारण आया है। 


आज चांदी की कीमतों में क्या हुआ बदलाव
मंगलवार को चांदी की कीमतें बिना किसी बदलाव के 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ''मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल आया, जिसे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कमजोर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट से सपोर्ट मिला।'' उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत होने के बाद बाजार के मूड में सुधार आया। जबकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से औपचारिक युद्धविराम की दिशा में प्रगति के संकेत मिले, जिससे इस विवाद के कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ी हैं। 

घरेलू सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में भाव में कोई बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में भाव में कोई बदलाव नहीं

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कीमतों को मिला सपोर्ट
सौमिल गांधी ने कहा, ''भू-राजनीतिक तनाव कम होने से ईंधन की वजह से होने वाली महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुईं, जिससे हालिया गिरावट के बाद कीमती धातुओं को सहारा मिला। हालांकि, सुधार सीमित रहा, क्योंकि निवेशक अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी के भविष्य पर विचार करते रहे।'' 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, कई दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से आई गिरावट  ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, कई दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसा रहा सोने-चांदी का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, आज हाजिर सोना मामूली रूप से गिरकर 4,326.78 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि, चांदी 68.28 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ी ऊपर मजबूत हुई। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 4,330 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास नीचे ट्रेड कर रहा है क्योंकि कारोबारी पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में मजबूत संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ एक बेहतर समझौता जल्द ही होने वाला है।

एनएलसी शेयर बिक्री 303 रुपये पर शुरू, खुदरा निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध ये खबर भी पढ़े : एनएलसी शेयर बिक्री 303 रुपये पर शुरू, खुदरा निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अहम बैठक आज यहां के भारत मंडपम में...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

ट्रंप का दावा- ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप का दावा- ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

मुंबई। महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की स्थापाना की जाएगी। इसके माध्यम से छात्रों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

शक्तिपीठ हाईवे' के विरोध में उतरे किसान

मुंबई। राज्य के 12 जिलों से गुजरने वाले प्रस्तावित शक्तिपीठ हाईवे के खिलाफ किसानों ने मंगलवार को कोल्हापुर में विरोध...
राज्य  महाराष्ट्र 
शक्तिपीठ हाईवे' के विरोध में उतरे किसान

उत्तर प्रदेश

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम