शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित, जांच तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर स्थित निजी स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल (41) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अब हमलावरों तक पहुंचने के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

वारदात के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीमें गठित कर दी हैं तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण शुरू कर दिया है।

शनिवार शाम हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद संजौली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 41 वर्षीय मनीषा मित्तल पत्नी डॉ. सुभाष यादव, निवासी विला नंबर-150, गोल्डन हाइट्स सोसाइटी, एनएच-8, रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। मनीषा मित्तल भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल का संचालन कर रही थीं और अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ स्कूल परिसर में ही रहती थीं।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो अज्ञात हमलावरों ने स्कूल परिसर के बाहर मनीषा मित्तल पर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर पहले से रेकी कर रहे थे या हत्या किसी सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं।

हिमाचल: पंचायत चुनाव का आखिरी चरण, खराब मौसम के बीच पंचायतों में मतदान शुरू ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: पंचायत चुनाव का आखिरी चरण, खराब मौसम के बीच पंचायतों में मतदान शुरू

आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और जल्द ही मामले के तथ्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

उधर, वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि शांत माने जाने वाले शिमला में इस तरह की सरेआम हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिमाचल नगर निगम चुनावों में भाजपा ने किया बहुमत हासिल , धर्मशाला में बढ़त कायम ये खबर भी पढ़े : हिमाचल नगर निगम चुनावों में भाजपा ने किया बहुमत हासिल , धर्मशाला में बढ़त कायम

साथ ही मृतका की 17 वर्षीय बेटी की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मृतका से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

शिमला: नीति आयोग बैठक में हिमाचल के वित्तीय मुद्दे उठाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू  ये खबर भी पढ़े : शिमला: नीति आयोग बैठक में हिमाचल के वित्तीय मुद्दे उठाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

परिवार से जुड़े विवादों और अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। बताया जा रहा है कि मनीषा मित्तल का अपने भाई के साथ संपत्ति और स्कूल प्रबंधन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावित कारण की पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वाराणसी सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री (स्नातक) कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत सोमवार...
वाराणसी सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से

20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में असम के रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के सिलचर में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के एक वरिष्ठ...
राज्य  दिल्ली 
 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में असम के रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार

देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

देहरादून  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में हिंदू युवक विनोद की पीट-पीटकर हत्या मामले में लोगों का गुस्सा...
उत्तराखंड 
देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

ऊधम सिंह नगर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा जाते समय गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंद...
उत्तराखंड 
चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...