हिमाचल नगर निगम चुनावों में भाजपा ने किया बहुमत हासिल , धर्मशाला में बढ़त कायम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनावों की मतगणना रविवार को जारी है। शुरुआती नतीजों और रुझानों के बीच सबसे बड़ी खबर मंडी से सामने आई है, जहां भाजपा ने 15 में से 8 वार्डों में जीत दर्ज कर नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

वहीं धर्मशाला में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जबकि पालमपुर में कांग्रेस शुरुआती चरण में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। सोलन नगर निगम में भी मतगणना जारी है।

शिमला: केंद्रीय विद्यालय जतोग में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर मजदूर की मौत ये खबर भी पढ़े : शिमला: केंद्रीय विद्यालय जतोग में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर मजदूर की मौत

मंडी नगर निगम में भाजपा ने बहुमत हासिल कर चुनावी बढ़त को निर्णायक बढ़त में बदल दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों में से 8 वार्ड जीतकर भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

शुरुआती नतीजों के अनुसार वार्ड नंबर-1 खलियार से निर्दलीय प्रत्याशी अलकंदा हांडा विजयी रही हैं। वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी से भाजपा की सरिता हांडा ने बेहद करीबी मुकाबले में दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

वार्ड नंबर-3 पड्डल से भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे हैं, जबकि वार्ड नंबर-4 नेला से कांग्रेस की नर्वदा मोहन ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर-5 से भाजपा के कृष्णा ठाकुर ने भी जीत दर्ज की है।

मंडी में भाजपा की इस सफलता को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि नगर निगम चुनाव को प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था।

धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों में मतगणना के दौरान भाजपा को शुरुआती बढ़त मिली है। अब तक घोषित 11 वार्डों में भाजपा ने छह सीटें अपने नाम की हैं। कांग्रेस को चार जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

भाजपा के वार्ड नंबर-1 से रेखा देवी, वार्ड नंबर-2 भागसूनाग से शमशेर सिंह, वार्ड नंबर-3 मैकलोडगंज से आशा देवी, वार्ड नंबर-6 से करिश्मा, वार्ड नंबर-7 से आशु और वार्ड नंबर-8 से प्रेरणा विजयी रहे हैं।

कांग्रेस को वार्ड नंबर-4 से पूर्व मेयर नीनू शर्मा और वार्ड नंबर-5 से शैलजा की जीत के रूप में दो सीटें मिली हैं। धर्मशाला में भाजपा समर्थकों ने कई वार्डों में जीत के बाद जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाई हुई है। अब तक घोषित तीन वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर-1 लोहाना से इंद्र पाल 209 मतों के अंतर से विजयी हुए हैं।

वार्ड नंबर-2 से राधा सूद और वार्ड नंबर-3 से रणजीत कौर ने कांग्रेस के लिए जीत दर्ज की है। इससे पालमपुर में कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है और पार्टी शुरुआती चरण में बढ़त बनाए हुए है।

उधर, सोलन नगर निगम के वार्डों की मतगणना भी जारी है। हालांकि वहां से अभी विस्तृत नतीजे सामने नहीं आए हैं। चारों नगर निगमों में 17 मई को मतदान हुआ था।

इन चुनावों को प्रदेश की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी थी। वरिष्ठ नेताओं ने भी चुनावी सभाओं और जनसंपर्क अभियानों के जरिए मतदाताओं को साधने की कोशिश की थी।  

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
उत्तर प्रदेश 
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप