शिमला: केंद्रीय विद्यालय जतोग में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर मजदूर की मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • केंद्रीय विद्यालय जतोग में रंगाई के दौरान हादसा।
  • छत से गिरने पर 46 वर्षीय मजदूर की मौत।
  • आईजीएमसी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

शिमला। शिमला के बालूगंज थाना अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय जतोग में रंगाई का काम कर रहे एक मजदूर की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल, शिमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 46 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह शिमला जिले के गांव पनेवला, डाकघर बायचड़ी, तहसील एवं जिला शिमला के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को केंद्रीय विद्यालय जतोग में मरम्मत और रंगाई का काम चल रहा था। प्रमोद कुमार स्कूल की छत पर पेंट कर रहे थे।

इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत आईजीएमसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी पर भी संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाई ही निकला बहन का कातिल, पार्टनर दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश ये खबर भी पढ़े : भाई ही निकला बहन का कातिल, पार्टनर दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केंद्र ने ओडिशा व झारखंड में रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ओडिशा और झारखंड में रेल मंत्रालय की 3,907 करोड़ रुपये की लागत वाली दो मल्टीट्रैकिंग...
राष्ट्रीय  राज्य 
केंद्र ने ओडिशा व झारखंड में रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी

मोहनलालगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव 

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के कबरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी...
उत्तर प्रदेश 

सहसवान की होनहार बेटी ज़ायनाह आतिफ ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

बदायूं। प्रतिभा, मेहनत और लगन जब एक साथ मिलती हैं तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। इस बात को सच...

सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मोहनलालगंज के इमलिहा खेड़ा में हुआ हादसा मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के इमलिहा खेड़ा में बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक...

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल रिविजनल कोर्ट से राहुल गांधी को राहत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 