शिमला: नीति आयोग बैठक में हिमाचल के वित्तीय मुद्दे उठाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैठक में शामिल होंगे और राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण वित्तीय मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इस मंच पर हिमाचल की आर्थिक चुनौतियों और विशेष परिस्थितियों को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी।

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू बैठक में सबसे पहले राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) का मुद्दा उठाएंगे। राज्य सरकार का कहना है कि आरडीजी बंद होने से हिमाचल प्रदेश को हर साल करीब 6,258 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने से पहले अभ्यर्थियों का होगा डोप टेस्ट ये खबर भी पढ़े : प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने से पहले अभ्यर्थियों का होगा डोप टेस्ट

ऐसे में मुख्यमंत्री केंद्र से आरडीजी को वर्ष 2028 तक जारी रखने या इसके स्थान पर विशेष वित्तीय पैकेज देने की मांग करेंगे। सरकार का तर्क है कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल की विकास और प्रशासनिक जरूरतें अन्य राज्यों से अलग हैं।

बैठक में हिमाचल के वन क्षेत्रों के संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा जाएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल का बड़ा योगदान है, इसलिए राज्य को प्रतिवर्ष एक हजार करोड़ रुपये का वन संरक्षण बोनस दिया जाना चाहिए।

 ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में झमाझम बारिश, शिमला में लौटी ठंडक, 10 तक बरसेंगे बादल ये खबर भी पढ़े :  ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में झमाझम बारिश, शिमला में लौटी ठंडक, 10 तक बरसेंगे बादल

इसके अलावा वर्ष 2023 की भीषण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से हुए 9,042 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए लंबित केंद्रीय सहायता राशि जारी करने की मांग भी मुख्यमंत्री करेंगे।

मुख्यमंत्री भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से जुड़े करीब 4,200 करोड़ रुपये के बकाया एरियर का मामला भी उठाएंगे। राज्य सरकार चाहती है कि केंद्र सरकार इस भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राज्यों को आवश्यक निर्देश दे।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मुख्य सचिव के.के. पंत और सचिव राकेश कंवर भी मौजूद रहेंगे। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में हिमाचल के वित्तीय हितों और विशेष आवश्यकताओं का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया था।

सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम ये खबर भी पढ़े : सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक की सडक दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक निरीक्षक मुरादाबाद से...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत

किशनगंज में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 70 से अधिक नावें ध्वस्त

किशनगंज। जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी...
बिहार 
किशनगंज में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 70 से अधिक नावें ध्वस्त

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार

जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

संभल/लखनऊ। जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कॉर्पियो गंगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार प्रभावित, वैश्विक बाजारों में गिरावट का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के...
कारोबार 
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार प्रभावित, वैश्विक बाजारों में गिरावट का दबाव

उत्तर प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक की सडक दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक निरीक्षक मुरादाबाद से...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत

जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

संभल/लखनऊ। जम्मू-कश्मीर घूमकर लखनऊ लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कॉर्पियो गंगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत, आठ घायल

सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी की राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कथित घटना सामने आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपये का ऋण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार