एडीजी प्रयागराज जोन ने प्रतापगढ़ में परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रयागराज जोन ज्योति नारायन ने जनपद प्रतापगढ़ का दौरा किया।
 एडीजी ज्योति नारायन ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर तैनात पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता का जायजा लिया। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था को परखा। परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जांच की गई। केंद्र पर उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।
परीक्षा की शुचिता (पवित्रता) बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए, एडीजी ज्योति नारायन ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमतता या संदिग्ध गतिविधि को कतई बर्दाश्त न किया जाए। केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीनता का व्यवहार रखते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  प्रशान्त राज सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, परीक्षा केंद्र के कर्मचारी और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

गिरिडीह जिले में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी तीन...
झारखंड 
 गिरिडीह जिले में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी स्थित जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वेयरहाउस में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों...
झारखंड 
पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

आगर मालवा जिले के टोल प्लाजा कर्मचारी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर-जीरापुर मार्ग स्थित एक टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों...
मध्य प्रदेश 
 आगर मालवा जिले के टोल प्लाजा कर्मचारी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर, सहयोगी दलों ने कांग्रेस को भी दिखाया आईना

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन...
राष्ट्रीय  राज्य 
INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर, सहयोगी दलों ने कांग्रेस को भी दिखाया आईना

राजनीतिक हलचल तेज, दिल्ली में लगे राहुल गांधी विरोधी पोस्टर, विपक्षी एकता पर उठे सवाल

नई दिल्ली । विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडी’ (आईएनडीआईए) की महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक...
दिल्ली 
राजनीतिक हलचल तेज, दिल्ली में लगे राहुल गांधी विरोधी पोस्टर,  विपक्षी  एकता पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

  यूपी पुलिस भर्ती  :उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए CM...
उत्तर प्रदेश 
 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश