इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, ईरान पर किया जोरदार हमला

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 इजरायल  : पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। ईरान और इजरायल एक दूसरे पर जोरदार मिसाइल हमले कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपित ने दोनों देशों से हमले न करने की बात कही है। इजरायल के कई शहरों में ईरान ने रविवार रात हमले किए। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को फोन लगाया और कहा कि इजरायल इस हमले पर जवाबी कार्रवाई न करे। हालांकि, नेतन्याहू ने उनकी बात नहीं मानी और  सुबह इजरायल ने भी ईरान के चार शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। 

ईरान ने इजरायल के हमलों के चलते अपना मुख्य हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। यह ईरान का मुख्य एयरफील्ड है। वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा, "कुछ समय पहले इजरायली एयर फोर्स ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया।" इजरायल ने पेंटागन की मदद से ईरान पर हमले किए हैं।

नेपाल में ‘एवरेस्ट समिटर्स समिट’ १० जून को, 176 एवरेस्ट पर्वतारोही होंगे सम्मानित ये खबर भी पढ़े : नेपाल में ‘एवरेस्ट समिटर्स समिट’ १० जून को, 176 एवरेस्ट पर्वतारोही होंगे सम्मानित

ईरान ने इजरायल पर बरसाई मिसाइलें
रविवार रात ईरान की तरफ से इजरायल पर कई मिसाइल दागी गईं। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान की तरफ से देर रात भारी तादाद में मिसाइल्स दागे गए हैं। इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के आसमान में कई मिसाइल्स नजर आए। ईरान ने लेबनान पर हमले की स्थिति में इजरायल पर अटैक की पहले ही चेतावनी दी थी। रविवार को जब इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया तो जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल्स दाग दिए। हालांकि, अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वो हमले रोके वरना सीजफायर की डील रुक सकती है। इजरायल ने भी ईरान को जवाबी हमले की धमकी दी है।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह ने यूरोपीय यूनियन देशों के राजदूतों के साथ की बैठक  ये खबर भी पढ़े : नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह ने यूरोपीय यूनियन देशों के राजदूतों के साथ की बैठक 

इजरायल में कम नुकसान
ईरान के इजरायल पर हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमले से इजरायल को नुकसान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। अटैक के बाद ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान से कहा है कि ईरान बातचीत की टेबल पर वापस लौटे, अन्यथा अमेरिकी सेनाएं अलर्ट पर हैं।

तेल अवीव-बेरूत शांति पथ पर, लेबनान में बनेंगे बफर जोन ये खबर भी पढ़े : तेल अवीव-बेरूत शांति पथ पर, लेबनान में बनेंगे बफर जोन

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी

भाेपाल। राज्यसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से...
मध्य प्रदेश 
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी

गिरिडीह जिले में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी तीन...
झारखंड 
 गिरिडीह जिले में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी स्थित जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वेयरहाउस में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों...
झारखंड 
पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

आगर मालवा जिले के टोल प्लाजा कर्मचारी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर-जीरापुर मार्ग स्थित एक टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों...
मध्य प्रदेश 
 आगर मालवा जिले के टोल प्लाजा कर्मचारी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर, सहयोगी दलों ने कांग्रेस को भी दिखाया आईना

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन...
राष्ट्रीय  राज्य 
INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर, सहयोगी दलों ने कांग्रेस को भी दिखाया आईना

उत्तर प्रदेश

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

  यूपी पुलिस भर्ती  :उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए CM...
उत्तर प्रदेश 
 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश