राजनीतिक हलचल तेज, दिल्ली में लगे राहुल गांधी विरोधी पोस्टर, विपक्षी एकता पर उठे सवाल

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडी’ (आईएनडीआईए) की महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को प्रस्तावित बैठक से पहले शहर के कई प्रमुख इलाकों में कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेताओं के पुराने बयानों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है, जिनके माध्यम से कांग्रेस की विश्वसनीयता और गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े किए गए हैं।

राजधानी दिल्ली के अशोका रोड, रेल भवन, ली मेरिडियन गोलचक्कर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे पोस्टरों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया। पोस्टरों में कांग्रेस पर अपने सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात करने और गठबंधन की राजनीति को कमजोर करने के आरोप लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों का उद्देश्य यह संदेश देना प्रतीत होता है कि इंडी गठबंधन के भीतर शामिल दलों के बीच वैचारिक और राजनीतिक मतभेद अब भी मौजूद हैं और कांग्रेस को लेकर सहयोगी दलों में पूरी सहमति नहीं है।

पोस्टरों में विभिन्न विपक्षी नेताओं के पुराने कथनों को उद्धृत (कोट) करते हुए कांग्रेस और उसके नेतृत्व को घेरने का प्रयास किया गया है।

एक पोस्टर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार का पुराना बयान प्रकाशित किया गया है, जिसमें कहा गया था कि “राहुल गांधी में निरंतरता की कमी है।” दूसरे पोस्टर में पिनराई विजयन का बयान छापा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन उनमें उतनी समझ भी नहीं जितनी कांग्रेस के एक स्थानीय कार्यकर्ता में होती है।”

इसी प्रकार द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन का बयान भी पोस्टरों में शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि “कांग्रेस हमारी पीठ पर बैठकर आगे बढ़ती रही और अब उसी पीठ में छुरा घोंप दिया।” पोस्टरों में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के पुराने बयानों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें “कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है, हम उस पर निर्भर नहीं रह सकते” तथा “अगर कांग्रेस गठबंधन नहीं चला सकती तो मैं इसे चला सकती हूं” जैसे कथन शामिल हैं।

कुछ पोस्टरों में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के पुराने बयानों का भी संदर्भ दिया गया है, जिनके माध्यम से कांग्रेस और उसके नेतृत्व की आलोचना की गई है।

सभी पोस्टरों के नीचे एक समान नारा लिखा गया है “इंडी अलायन्स वाले जो आपस में लड़ रहे हैं, वो साथ क्या लड़ेंगे!”इस नारे के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर आपसी मतभेद इतने गहरे हैं कि वह एकजुट होकर राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ सकता। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन पोस्टरों को किस संगठन, राजनीतिक दल या व्यक्ति ने लगवाया है। पोस्टरों पर किसी संस्था या समूह का नाम भी नहीं दिया गया है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ये पोस्टर नहीं देखे हैं, इसलिए वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।

इंडी गठबंधन की बैठक से पहले वामपंथी दलों की ओर से भी कांग्रेस के प्रति असंतोष के संकेत मिले हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने कहा कि बैठक में शामिल होने वाले दलों की संख्या और एजेंडा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वाम दलों के अपने राजनीतिक मुद्दे हैं, जिन्हें वे बैठक में मजबूती से उठाएंगे। डी. राजा ने यह भी आरोप लगाया कि केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वाम दलों की ईमानदारी और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे, जिससे दोनों पक्षों के रिश्तों में तनाव पैदा हुआ।

इंडी गठबंधन की यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इसमें लगभग 23 राजनीतिक दलों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, विभिन्न राज्यों में सीटों के बंटवारे, साझा कार्यक्रम और विपक्षी एकता को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बैठक से पहले सामने आए ये पोस्टर विपक्षी एकजुटता की छवि को चुनौती देने का प्रयास हैं। ऐसे समय में जब इंडी गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, सहयोगी दलों के पुराने बयानों को लेकर उठी यह बहस गठबंधन के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है। हालांकि बैठक में शामिल दलों की चर्चा और फैसले ही तय करेंगे कि विपक्ष आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना किस तरह करता है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी

भाेपाल। राज्यसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से...
मध्य प्रदेश 
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी

गिरिडीह जिले में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी तीन...
झारखंड 
 गिरिडीह जिले में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी स्थित जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वेयरहाउस में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों...
झारखंड 
पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

आगर मालवा जिले के टोल प्लाजा कर्मचारी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर-जीरापुर मार्ग स्थित एक टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों...
मध्य प्रदेश 
 आगर मालवा जिले के टोल प्लाजा कर्मचारी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर, सहयोगी दलों ने कांग्रेस को भी दिखाया आईना

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन...
राष्ट्रीय  राज्य 
INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर, सहयोगी दलों ने कांग्रेस को भी दिखाया आईना

उत्तर प्रदेश

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

  यूपी पुलिस भर्ती  :उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए CM...
उत्तर प्रदेश 
 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश