नहीं मान रहे नेतन्याहू, इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लेबनान:इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 150 ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। मध्यस्थता की खबरों के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं रुक रहे हैं। अमेरिकी मध्यस्थता में हुई वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सशर्त युद्धविराम पर सहमति बनने के कुछ दिनों बाद, दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं, जिनमें लेबनानी सेना के उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं।

आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

ब्रिगेडियर जनरल, कैप्टन और एक सैनिक की मौत
लेबनान की सेना ने कहा कि खारदाली-नबातीह सड़क पर एक सैन्य वाहन पर इजरायली हमले में एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक सैनिक की मौत हो गई। वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार का हमला एक 'सक्रिय युद्ध क्षेत्र' में हुआ था।

जानिए क्या बोली लेबनानी सेना
लेबनानी सेना ने कहा कि जानबूझकर और बार-बार की जा रही क्रूर इजरायली आक्रामकता का उद्देश्य किसी भी समाधान तक पहुंचने के सभी प्रयासों को विफल करना है।

लेबनान के राष्ट्रपति और पीएम ने हमले की निंदा की
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे लेबनानी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया है। साथ ही लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस हमले की निंदा की है।

मारे गए लोगों के प्रति लेबनानी पीएम ने जताया दुख
एक बयान में पीएम नवाफ सलाम ने ब्रिगेडियर जनरल वस्साम सबरा, कैप्टन एली खौरी और सैनिक हुसैन गोजल के परिवारों और सहयोगियों के साथ-साथ लेबनानी सेना के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

पूर्वी बेका घाटी में भी इजरायल ने किया था हमला
बता दें कि पिछले दिनों इजरायल की वायुसेना ने लेबनान में पूर्वी बेका घाटी समेत हिजबुल्ला से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए थे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी चरमपंथियों समूहों पर हमले और तेज करने का संकल्प जताया था। नेतन्याहू की यह चेतावनी ऐसे समय में आई थी, जब हिजबुल्ला ने हाल के हफ्तों में दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इजराइल में इजराइली सेना पर 'फाइबर ऑप्टिक ड्रोन' से हमले किए गए थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

खेड़ा। गुजरात के खेड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मातर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) और राजस्थान काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (आरसीएससीई) के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 23 जुलाई...
राजस्थान 
राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

धनबाद। धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।...
झारखंड 
धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने...
मध्य प्रदेश 
मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

उत्तर प्रदेश

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन