58.95 लाख रुपये मूल्य के 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन वनांचल एक्सप्रेस से बरामद

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भागलपुर । रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम तथा रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल मालदा मंडल को ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक मालदा मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त/प्रभारी, आरपीएफ, मालदा बरुण कुमार बेहरा के पर्यवेक्षण में की गई। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को मालदा डीविजन के पीआरओ ने दी।

उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा एवं सीपीडीएस टीम द्वारा ट्रेन संख्या 13403 वनांचल एक्सप्रेस में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान सत्यापन के लिए दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो दोनों कालियाचक मालदा (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके सामान से विभिन्न ब्रांडों के कुल 174 पुराने एवं प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनके चोरी के होने की आशंका है। इनमें से एक व्यक्ति के पास से 85 तथा दूसरे व्यक्ति के पास से 89 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोनों का कुल अनुमानित मूल्य 58,95,878 रुपये है।

पकड़े गए व्यक्ति बरामद मोबाइल फोनों के स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा न ही उनके कब्जे के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दे सके। फलस्वरूप, सभी बरामद मोबाइल फोनों को गवाहों की उपस्थिति में विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों को जब्त संपत्ति सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 