पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा
बस्ती - अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय परमेश्वर दत्त प्रजापति नाजिर को उनकी 47 वीं पुण्यतिथि पर बैरिहवां स्थित कार्यालय पर रविवार को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए दिनेश कुमार प्रजापति ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे उनके बताये हुए रास्ते पर चलते हुए समाज की उन्नति के लिये काम करते रहना चाहिए। स्व नाजिर समाज की उन्नति के लिए निरंतर काम करते रहे।
परमेश्वर दत्त प्रजापति के सुपुत्र जनार्दन प्रजापति, पौत्र पदुमनाथ प्रजापति ने कहा कि समाज में फैली कुरितियों को दूर करने के लिए उनका योगदान प्रजापति समाज भुला नहीं पायेगा। कहा की प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
महासंघ के जिलाध्यक्ष राममिलन प्रजापति ने कहा कि स्व नाजिर के द्वारा समाज हित मेे किये कार्यों से हमें प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लेना होगा।
श्रद्धांजलि सभा में पुरूषोत्तमनाथ प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, शम्भूदत्त, शिवांश दत्त, शीला प्रजापति, पूनम प्रजापति, आराधना प्रजापति, अनीता प्रजापति, फुलेश्वरी देवी, पार्वती देवी, रेणुका देवी, जिज्ञासा, शयाली दत्त, मिताली, प्रियंका प्रजापति, नरेन्द्रनाथ प्रजापति, योग माया वीजेेन्द्र प्रजापति, राजेश कुमार प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, हरिेकेश प्रजापति, सन्तोष कुमार प्रजापति, शिवेन्द दत्त, श्रेयांश, शैैलेन्द्र प्रजापति के साथ ही समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
