भारत दक्षिण एशिया में पहले 'विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच' की करेगा मेजबानी

गुजरात के गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होगा आयोजन, उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने की संभावना

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । वैश्विक चुनौतियों और संसाधन संकट के इस दौर में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच' के 10वें संस्करण की मेजबानी भारत करेगा। इसका आयोजन पहली बार भारत में किया जा रहा है।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होने वाले वैश्विक आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होने की संभावना है। इसमें अनेक वैश्विक नेताओं विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के देशों के नेताओं के आने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान के अशांत और चुनौतीपूर्ण समय में खुशहाली, समृद्धि और लचीलेपन को सुरक्षित करने के लिए बेहतरीन चक्रीय समाधानों को प्रदर्शित करना है। डब्ल्यूसीईएफ-2026 का आयोजन फिनलैंड के इनोवेशन फंड 'सिट्रा' और भारत के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसे केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है और यह गुजरात सरकार के समन्वय के साथ-साथ वैश्विक और भारतीय भागीदारों के सहयोग से संपन्न होगा।

'सिट्रा' के वैश्विक चक्रीय अर्थव्यवस्था कार्यक्रम के निदेशक कारी हरलेवी ने मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "पश्चिमी देशों और ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) दोनों ही जगह नीति निर्माताओं के लिए संसाधनों की पर्याप्तता एक बड़ी चिंता बन गई है। वैश्विक संघर्षों के बीच दुनिया के कई हिस्सों में रहने की लागत (महंगाई) बढ़ रही है। दूसरी ओर, हमारी मौजूदा 'लीनियर इकोनॉमी' यानी - बनाओ, इस्तेमाल करो और फेंको वाली व्यवस्था भारी मात्रा में संसाधनों को बर्बाद कर रही है।"

डब्ल्यूसीईएफ की सहयोगी संस्था डच फाउंडेशन 'सर्किल इकोनॉमी' के हालिया आंकड़ों के अनुसार, संसाधनों के सिर्फ एक बार इस्तेमाल होने और नष्ट होने वाली इस रैखिक (लीनियर) अर्थव्यवस्था के कारण दुनिया को हर साल लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। इसका मुख्य विषय "चक्रीय अर्थव्यवस्था: लोगों और समृद्धि के लिए परिवर्तन" रखा गया है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के समुदायों और व्यवसायों को एक सफल भविष्य के निर्माण के लिए एक साथ लाना है। इस दिशा में भारत अपने 'मिशन लाइफ' (पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली) अभियान के जरिए पहले से ही विश्व का नेतृत्व कर रहा है। यह अभियान पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर बदलाव लाने का एक वैश्विक जन-आंदोलन है।

इसके अलावा भारत 3 आर (रिड्यूस यानी कम करना, रियूज़- पुन: उपयोग करना, रीसाइकल- पुनर्चक्रण) और स्वच्छ भारत अभियान जैसी पहलों के माध्यम से चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों को बढ़ावा दे रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस फोरम के शुरुआती दो दिन मुख्य मंच के सत्रों के नाम होंगे, जिनकी रूपरेखा सह-मेजबान और साझेदार मिलकर तैयार करेंगे। आखिरी के दो दिन 'एक्सेलेरेटर सत्रों' के लिए समर्पित होंगे। इसके साथ ही भारत और दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ चक्रीय समाधानों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशाल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष पहली बार एक्सेलेरेटर सत्रों और एक्सपो क्षेत्र दोनों के लिए एक 'ओपन कॉल' (खुला आमंत्रण) शुरू किया गया है। एक्सेलेरेटर सत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि एक्सपो की मेजबानी के लिए आवेदन जून के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। यह मंच वैश्विक स्तर पर भारत को चक्रीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक अग्रणी नेता के रूप में स्थापित करने का काम करेगा।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन

प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अवसर पर विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं संभव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स...
विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन

 रांची: 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची । झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी 20 जून तक गर्जन के साथ बारिश...
झारखंड 
 रांची: 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आग्रह, जनसंपर्क अभियान पर जोर

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को जिला बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया...
उत्तर प्रदेश 
जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आग्रह, जनसंपर्क अभियान पर जोर

प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल

शिमला । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
हिमाचल 
नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल

उत्तर प्रदेश

जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आग्रह, जनसंपर्क अभियान पर जोर

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को जिला बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया...
उत्तर प्रदेश 
जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आग्रह, जनसंपर्क अभियान पर जोर

प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

मऊ में गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में गूंजा सुंदरकांड पाठ

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में हनुमत कृपा सेवा समिति श्री सुंदरकांड पाठ परिवार के तत्वावधान में रविवार को...
उत्तर प्रदेश 
मऊ में गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में गूंजा सुंदरकांड पाठ

पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

फिरोजाबाद । फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार रात एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप