विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कूड़ा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों ने निकाली रैली

बाल मजदूरी बंद करने का दिया संदेश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नन्हे कदमों ने छेड़ी बदलाव की मुहिम,बाल श्रम के खिलाफ सड़कों पर उतरे बच्चे

वाराणसी। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी जनपद के कैंट रेलवे स्टेशन पर कूड़ा बीनने वाले और भीख मांगने वाले बच्चों ने बाल मजदूरी बंद करने के लिए अलख लगाई। दिवस पर सामाजिक संस्था 'डेयर' के बैनर तले छावनी (कैंट) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें मासूम बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों से बाल मजदूरी बंद करने और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

इस रैली में संस्था के अनौपचारिक शिक्षा केंद्रों से जुड़े लगभग 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के नारों और संदेशों ने रेल यात्रियों और राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया । रैली में शामिल बच्चों ने तख्तियां लहरा संदेश दिया कि "जब बच्चों के हाथों में किताब होगी, तभी देश का भविष्य रोशन होगा। बाल श्रम नहीं, शिक्षा ही हर बच्चे का अधिकार है।" बचपन का स्थान स्कूल में है, न कि मजदूरी के बोझ तले।

रेलवे स्टेशनों के 'खोए बचपन' को नई दिशा दे रही संस्था

डेयर संस्था के निदेशक रॉबिन के अनुसार, साल 2010 से कार्यरत यह संस्था वाराणसी के कैंट, सिटी, काशी, सारनाथ, बनारस और शिवपुर रेलवे स्टेशनों के आसपास रहने वाले गरीब, बेसहारा, कूड़ा बीनने वाले और भीख मांगने वाले बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही है। संस्था न केवल इन बच्चों का रेस्क्यू करती है, बल्कि उन्हें शिक्षा और बेहतर भविष्य से भी जोड़ती है। इस संस्था द्वारा संचालित अनौपचारिक शिक्षा केंद्रों में प्रतिदिन 250 से 300 बच्चे पढ़ाई करते हैं। इनमें से प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्यधारा के विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। रेलवे स्टेशन के निदेशक, आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि संस्था हर त्योहार और महत्वपूर्ण दिवस इन बच्चों के साथ मनाती है, ताकि वे खुद को समाज का अभिन्न हिस्सा महसूस कर सकें। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में रेलवे प्रशासन ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिशु गृह अधीक्षिका सिस्टर मंजू सहित संस्था के सभी स्टाफ सदस्यों ने भी भागीदारी की।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान