परीक्षा ड्यूटी में शिक्षक से अभद्रता का आरोप, शिक्षकों ने एसडीएम के निलंबन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रविवार को टी.डी. लॉ कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक से कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एसडीएम केराकत सुनील कुमार पर टीडी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन और सार्वजनिक माफी की मांग की।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और तिलकधारी सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 जून को टी.डी. लॉ कॉलेज में आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025) के दौरान एसडीएम सुनील कुमार ने राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जेल भेजने की धमकी दी तथा धक्का-मुक्की भी की।

थाना खीरी में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं,दिए निस्तारण के निर्देश ये खबर भी पढ़े : थाना खीरी में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं,दिए निस्तारण के निर्देश

शिक्षक संघों का कहना है कि यह केवल एक शिक्षक का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के सम्मान और गरिमा का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात शिक्षक के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों से संयमित और मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक प्रतिनिधियों ने एसडीएम सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा डॉ. प्रशांत कुमार त्रिवेदी और शिक्षक समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की। शिक्षकों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की भी मांग उठाई। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

  लखनऊ: कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ: कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश पुलिस का राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा विशेष अभियान

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यातायात व्यवस्था सुधार पर फोकस
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश पुलिस का राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा विशेष अभियान

यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

-बस में 50 यात्री सवार थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

लापता युवक की तलाश में एआई तकनीक का सहारा, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

जोधपुर। आठ साल से लापता नरेश बंजारा की गुमशुदगी का रहस्य सुलझाने के लिए राजस्थान उच्च् न्यायालय ने न केवल...
राजस्थान 
लापता युवक की तलाश में एआई तकनीक का सहारा, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर।  विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी  द्वारा 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योग सप्ताह...
उत्तर प्रदेश 
विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse...