लापता युवक की तलाश में एआई तकनीक का सहारा, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जोधपुर। आठ साल से लापता नरेश बंजारा की गुमशुदगी का रहस्य सुलझाने के लिए राजस्थान उच्च् न्यायालय ने न केवल मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है, बल्कि पहली बार आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का रास्ता भी सुझाया है।

हाईकोर्ट ने कहा है कि चूंकि नरेश को लापता हुए आठ साल से अधिक समय बीत चुका है, इसलिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से उसकी वर्तमान संभावित उम्र के अनुसार तस्वीर तैयार की जाए और उसे देशभर के समाचार चैनलों, अखबारों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए। अदालत का मानना है कि तकनीक की यह पहल नरेश तक पहुंचने की नई उम्मीद बन सकती है।

मामला जोधपुर के रहने वाले नरेश बंजारा का है, जो 25 नवंबर 2017 की शाम घर से निकला था और फिर कभी वापस नहीं लौटा। उस समय वह बारहवीं कक्षा का छात्र था और उसकी सगाई महज पांच दिन बाद होने वाली थी।

राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

परिवार का कहना है कि सगाई से ठीक पहले उसका अचानक गायब होना सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका शुरू से रही।

इन आठ वर्षों में पिता केतन बंजारा ने पुलिस थानों से लेकर अदालतों तक हर दरवाजा खटखटाया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई, बाद में अपहरण, हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई।

जांच पुलिस से एसआईटी तक पहुंची, हाईकोर्ट के निर्देशों पर तकनीकी जांच की बातें भी हुईं, लेकिन नरेश का कोई सुराग नहीं मिल सका। इतना ही नहीं, परिवार को न्याय की मांग के लिए लंबा आंदोलन भी करना पड़ा।

बावजूद इसके, जांच एजेंसियां किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकीं। आखिरकार जब मामला एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंचा, तो अदालत ने जांच की पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

जस्टिस अनिल कुमार उपमन की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि बार-बार के न्यायिक निर्देश, विशेष जांच दल का गठन और वर्षों तक चली जांच के बावजूद युवक का पता नहीं चलना जांच की प्रभावशीलता पर प्रश्न खड़े करता है।

अदालत ने माना कि इतने लंबे समय बाद भी सच सामने नहीं आना पीडि़त परिवार के विश्वास को प्रभावित करता है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने जोधपुर में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट और एफआईआर दोनों मामलों की आगे की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया।

अदालत ने पुलिस और संबंधित अदालत को भी निर्देश दिए कि केस डायरी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य सभी दस्तावेज सीबीआई को उपलब्ध कराए जाएं। इस पूरे मामले का सबसे उल्लेखनीय पहलू अदालत द्वारा दिया गया एआई तकनीक का सुझाव है।

न्यायालय ने माना कि आठ वर्षों में किसी व्यक्ति के चेहरे में स्वाभाविक रूप से बदलाव आ जाता है। ऐसे में एआई आधारित ‘एज प्रोग्रेशन’ तकनीक से नरेश की वर्तमान संभावित तस्वीर तैयार कर देशव्यापी स्तर पर प्रसारित किया जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य स्थिति पूरी तरह स्थिर कोलकाता। वरिष्ठ बालीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को हाथ...
मनोरंजन  पश्चिम बंगाल 
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी

रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया उनके योगदान को नमन

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार...
राष्ट्रीय 
रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया उनके योगदान को नमन

थाईलैंड के स्कूल में भीषण फायरिंग, छात्र ने शिक्षकों व साथियों पर बरसाईं गोलियां, छह की मौत

मरने वाले चार लोगों में वह बंदूकधारी भी शामिल था या नहीं, जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
थाईलैंड के स्कूल में भीषण फायरिंग, छात्र ने शिक्षकों व साथियों पर बरसाईं गोलियां, छह की मौत

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित करना उचित नहीं: डिप्टी सीएम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ । उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी