ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वैगनआर,तीन की दर्दनाक मौत,तीन घायल

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शोभित शुक्ला

मैगलगंज-खीरी,16 जून(तरूणमित्र)। नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रॉली में फंस गई और ट्रैक्टर चालक अनजाने में उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए मैगलगंज थाना क्षेत्र तक ले आया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चपरतला क्षेत्र में मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया, तब जाकर हादसे की जानकारी हो सकी। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग हरदोई जिले के जहानीखेड़ा क्षेत्र के निवासी थे।
 
सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
 
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक की मौत, एक की तलाश जारी

मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि व अधिकारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक की मौत, एक की तलाश जारी

नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

नई दिल्ली। नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

कफ सिरप बिक्री पर सरकार की सख्ती, डॉक्टर के पर्चा बिना अब नहीं मिलेगी दवा 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खांसी की सिरप की बिक्री और वितरण को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। औषधि...
राष्ट्रीय 
कफ सिरप बिक्री पर सरकार की सख्ती, डॉक्टर के पर्चा बिना अब नहीं मिलेगी दवा 

डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बदलते वैश्विक आर्थिक हालात के बीच केंद्र सरकार...
राष्ट्रीय 
डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू

उत्तर प्रदेश

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर

लखनऊ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर

आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें पार्टी के कार्यकर्ता : रमेश सिंह

मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीओ ने लगे शिविर, स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण, योजनाओं की...
उत्तर प्रदेश 
आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें पार्टी के कार्यकर्ता : रमेश सिंह