पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं और आगे की नीति के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस के साथ बनी सहमति का स्वागत किया। उन्होंने भारत के इस रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने, और नेविगेशन (आवाजाही) और व्यापार की आजादी की सुरक्षा के लिए लगातार कोशिशें करने की जरूरत पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने भी पेजेश्कियन के साथ बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, "पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं के बारे में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बातचीत की। बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि लगातार प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति आएगी। भारत और दुनिया के लिए होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही की आजादी के महत्व को फिर से दोहराया।"

मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा ये खबर भी पढ़े : मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कई बार बैठकें भी की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद तनाव कम नहीं हो रहा है। इसकी शुरुआत उस समय हुई, जब इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर दिया था। हाल ही में दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता भी हुई थी। हालांकि दूसरी तरफ इजरायल की ओर से लेबनान पर हमले जारी हैं, जिसे रोकने को लेकर ईरान ने चेतावनी भी दी है। 

अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत
फिलहाल अमेरिका और ईरान, दोहा (कतर) में हाई-लेवल बातचीत के अगले दौर की तैयारी कर रहे हैं। इसका मकसद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव कम करना है। खबरों के मुताबिक, दोनों देश बातचीत जारी रहने के दौरान एक-दूसरे पर हमले कुछ समय के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं। बातचीत में समुद्री सुरक्षा, होर्मुज स्ट्रेट से कमर्शियल शिपिंग, प्रतिबंधों और अन्य लंबित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। हफ्तों के सैन्य तनाव के बाद ये नई कूटनीतिक कोशिशें हो रही हैं। इन्हें इस महीने की शुरुआत में बनी नाज़ुक शांति को बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

'एक्सियोस' के मुताबिक, वॉशिंगटन और तेहरान सभी तरह की 'काइनेटिक एक्टिविटी' (सैन्य हमले या कार्रवाई) रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी ने 'एक्सियोस' को बताया, "हमने सभी तरह की काइनेटिक एक्टिविटी रोकने का फैसला किया है।" अधिकारी ने हमलों और अन्य सैन्य कार्रवाई के लिए सेना की शब्दावली 'काइनेटिक एक्टिविटी' का इस्तेमाल किया। एक अन्य अधिकारी ने 'एक्सियोस' को बताया कि दोनों पक्ष "फिलहाल" पीछे हटेंगे और "जहाज आजादी से आ-जा सकेंगे" क्योंकि तकनीकी बातचीत जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार