ASUS AiO: सिर्फ कंप्यूटर नहीं, खूबसूरत 'डिजिटल कैनवास' है यह AI पीसी
नई दिल्ली। आमतौर पर एक डेस्कटॉप का मतलब होता है ढेर सारी तारों का जंजाल, भारी-भरकम CPU यूनिट और आउटडेटेड दिखने वाला एक बेजान मॉनिटर। हालांकि, ASUS VM670KA AiO पहली ही नजर में मेरे इन पुराने विचारों को पूरी तरह बदलने वाला था। दरअसल, अनबॉक्स होने के बाद जिस तरह यह ऑल-इन-वन डेस्कटॉप सिस्टम बिना किसी झंझट के झटपट इस्तेमाल के लिए तैयार हो गया, उसे देखकर मैं सचमुच दंग था।
पूरी तरह सेटअप होने के बाद यह आपकी डेस्क पर रखा कोई कंप्यूटर नहीं, बल्कि किसी मॉडर्न आर्ट पीस जैसा लगता है। असल में यह एक साधारण डेस्कटॉप से कहीं ज्यादा अपने स्लीक स्टैंड पर तैरता हुआ एक आलीशान डिजिटल कैनवास महसूस होता है, जो आपके पूरे वर्कस्टेशन के लुक को कई गुना बढ़ा देता है।
ASUS VM670KA AiO से इंप्रेस होने की यह शुरुआत भर थी। जैसे-जैसे इस ऑल इन वन डेस्कटॉप को मैं इस्तेमाल करता गया, इसके हर एक पहलू ने मुझे पहले से ज्यादा अचंभित और हैरान किया।
डिजाइन और बिल्ड का कोई जवाब नहीं
ASUS VM670KA AiO को इस्तेमाल करने के बाद मैं दावे के साथ एक चीज कह सकता हूं कि इसे डिजाइन करते हुए बारीकियों का बहुत अच्छे से ध्यान रखा गया है। दरअसल, अपने बेहद स्लिम बेजल्स के साथ इसका डिस्प्ले बेहद वाइड और मॉडर्न लगता है। इसके अलावा पीछे की तरफ दिया गया एनग्रेव्ड टेक्सचर और प्रीमियम मेटल फिनिश हिंज इसे बेहद क्लासी और टिकाऊ फील देता है।
इसके प्रीमियम डिजाइन के बाद जिस चीज में मुझे सबसे ज्यादा चौकाया वो था इसका 5M IR कैमरा, जो कि पूरी तरह से रीट्रैक्टेबल है। यानी जब आपका वीडियो कॉल या मीटिंग खत्म हो जाए, तो आप इसे बस धीरे से नीचे की तरफ दबाकर छिपा सकते हैं। ऐसे में किसी को पता ही नहीं चलता कि इस ऑल-इन-वन डेस्कटॉप में बड़े काम का कैमरा भी मौजूद है।
इसके साथ आपको अपनी प्राइवेसी के लिए किसी लैपटॉप या कंप्यूटर की तरह कैमरे पर गंदा स्टिकर चिपकाने की जरूरत भी नहीं है। बस एक पुश और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह से सुरक्षित।
इसके डिजाइन की तारीफ यहीं खत्म नहीं हो जाती। वैसे तो इस मशीन के साथ तारों के जंजाल जैसी कोई टेंशन नहीं आती लेकिन इसके स्टैंड में पावर केबल को भी सहेजने के लिए एक खास जगह दी गई है, जिससे आपके डेस्क पर एक भी तार दिखाई नहीं देती और सबकुछ हमेशा साफ लगता है।
खूबियों से भरी 27 इंच की स्क्रीन
इस पीसी की असली जान है इसका 27 इंच का FHD IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले। जी हां! टचस्क्रीन डिस्प्ले। दरअसल 27 इंच की बढ़ी स्क्रीन पर जहां मन आए वहां टच करके कुछ भी सबकुछ कंट्रोल कर पाना बेहद अलग अनुभव देता है। इसके अलावा इसके पतले नैनोएज की वजह से इसमें 93% का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है।
इस स्क्रीन पर फिल्में देखना या तस्वीरें एडिट करना एक अलग ही जादुई अहसास देता है। 100% sRGB कलर गैमट और आसुस स्प्लेंडिड टेक्नोलॉजी की बदौलत कलर्स एकदम ओरिजिनल और रियल टू लाइफ दिखते हैं। इतना ही नहीं फिल्में या वेब सीरीज देखते वक्त इसका विविड मोड ऑन करते ही कलर्स इतने बेहतरीन तरीके से निखर कर आते हैं कि मजा आ जाता है।
सबसे अच्छी बात यह रही कि दिन में लगातार 8 घंटे काम करने के बाद भी मेरी आंखों में थकान या जलन नहीं हुई, क्योंकि यह डिस्प्ले आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Rheinland-certified एंटी-ग्लेयर और लो ब्लू-लाइट कोटिंग के साथ आता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
