अनिरुद्ध और काव्या की शादी को लेकर वाई जी महेंद्रन ने क्या कहा?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

काव्या मारन और अनिरुद्ध  :सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें आजकल सोशल मीडिया और मीडिया में बहुत चर्चा में हैं। इस बात को बढ़ावा तब मिला जब  म्यूजिक कंपोजर और सिंगर के अंकल एक्टर वाई जी महेंद्रन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्हें जो पता चला है, उसके मुताबिक इन दोनों की शादी तय हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों की जोड़ी एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी लगती है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह कहना मुश्किल है क्योंकि अभी तक न तो काव्या मारन और न ही अनिरुद्ध की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान आया है, इसलिए फिलहाल इसे महज एक अफवाह ही माना जा रहा है।

अनिरुद्ध और काव्या की शादी को लेकर वाई जी महेंद्रन ने क्या कहा?
तमिल एक्टर वाई जी महेंद्रन ने एक तमिल टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस शादी की चर्चा की। उन्होंने अनिरुद्ध की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद शांत और अच्छा स्वभाव का लड़का है और वे उन्हें बधाई देना चाहते हैं। महेंद्रन ने दावा किया कि अनिरुद्ध एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहे हैं और उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक यह बात बिल्कुल पक्की है कि काव्या और अनिरुद्ध शादी करने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि यह शादी कब और कहां होगी।

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब? ये खबर भी पढ़े : चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

महेंद्रन ने काव्या मारन को लेकर क्या कहा?
तमिल एक्टर ने सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि काव्या कोई आम लड़की नहीं हैं, बल्कि उनमें सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी आईपीएल टीम को अकेले संभालने की शानदार काबिलियत है। उन्हें बिजनेस करने की यह समझ अपने पिता से विरासत में मिली है। महेंद्रन ने आगे यह भी कहा कि काव्या और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की जोड़ी बहुत बेहतरीन रहेगी और इन दोनों को एक साथ मिलकर म्यूजिक के बिजनेस में आगे बढ़ना चाहिए।

साल 2025 में उड़ी थी अफवाह
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के अफेयर की खबरें नई नहीं हैं। इससे पहले साल 2025 में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' पर एक पोस्ट खूब वायरल हुई थी। उस पोस्ट में यह दावा किया गया था कि दोनों एक साल से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। बात यहीं खत्म नहीं हुई, उस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि इस रिश्ते की बात आगे बढ़ाने के लिए अनिरुद्ध के रिश्तेदार और सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद काव्या के पिता कलानिधि मारन से मुलाकात की थी।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही...
राजस्थान 
राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार

फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं।...
मनोरंजन 
फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली। देश के बाजार में रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जिसमें ‘विकसित...
कारोबार 
रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

गाले। ऋषभ पंत के तेज अर्धशतक और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गाले में खेले जा...
खेल 
पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

उत्तर प्रदेश

अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

फतेहपुर, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की...
उत्तर प्रदेश 
अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित