रवि किशन ने बीच में ही छोड़ा 'द अलायंस', अकेली पड़ीं बेटी रीवा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

रीवा किशन, रवि किशन। : हिंदी और भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन इन दिनों हालिया रियेलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर चर्चा में रहे, जिसमें उन्होंने धासू एंट्री ली। शो मं उन्होंने अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री ली थी। लेकिन, अब अचानक उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया है। शो को अलविदा कहते वक्त रवि किशन काफी भावुक हो गए और उनके साथ-साथ उनकी बेटी रीवा भी काफी इमोशनल नजर आईं। शो में आने के बाद से ही रीवा अपने घर को याद कर रही थीं, खासतौर पर उन्हें अपनी मां की काफी याद आ रही थी। मगर उन्हें अपने पिता का सहारा था, लेकिन अब रवि किशन ने भी शो को बीच में ही अलविदा कह दिया, जिससे रीवा काफी मायूस हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

द अलायंस का नया प्रोमो
शो का नया प्रोमो मेकर्स ने हाल ही में जारी किया है, जिसमें रवि किशन 'द अलायंस' को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं। मगर इस बार वह शो छोड़ते वक्त काफी इमोशनल दिखे। वह अपने आंसू कंट्रोल ही नहीं कर सके और उनकी आंखों में आंसू आ गए। रवि किशन ने बताया कि वह गोरखपुर जा रहे हैं, क्योंकि वह वहीं रहते हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह शो में किसी वजह से आए थे। इसी के साथ उन्होंने शो को यूं बीच में छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया।

ब्लॉगर, जुड़वां भाई और रहस्यमयी घटनाएं, 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का टीजर हुआ रिलीज ये खबर भी पढ़े : ब्लॉगर, जुड़वां भाई और रहस्यमयी घटनाएं, 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का टीजर हुआ रिलीज

रवि किशन ने बताई शो छोड़ने की वजह
रवि किशन ने शो छोड़ने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा- 'मेरे आंसू किसी ने नहीं देखे हैं। मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, मैं शो में जिस लिए आया था, वो पूरा किया। अब मुझे ड्यूटी से कॉल आ गया है तो मुझे जाना पड़ेगा, क्योंकि इसी के लिए लोगों ने मुझे वोट किया है। मैं अब गोरखपुर जा रहा हूं, क्योंकि मैं वहीं रहता हूं।' ये कहते-कहते रवि किशन रो पड़े और उनकी बेटी रीवा किशन की आंखें भी भर आईं। ऐसे में जाते-जाते रवि किशन अपनी बेटी का हौसला बढ़ाते दिखे।

'द अलायंस' के बारे में
शो की बात करें तो कुणाल खेमू होस्टेड इस शो में रवि किशन ने अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री ली थी, जिनके बॉन्ड की शुरुआत से ही काफी चर्चा रही। रवि किशन के चलते इस शो को हिंदी दर्शकों के साथ-साथ भोजपुरी ऑडियंस से भी खूब प्यार मिल रहा था। शो में रवि किशन और रीवा किशन के अलावा कुशाल टंडन, अरसलान गोनी, जैद दरबार, नीति टेलर, मिनी माथुर, डेजी शाह, रूही दोसानी, पायल धरे, सैबी सूरी, विशाल सिंह, अरमान खेरा और डॉली जावेद जैसे चर्चित चेहरे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मानसिक रूप से कमजोर (दिव्यांग) लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

टोरंटो। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऐतिहासिक गोल और अतिरिक्त समय में गोंकालो रामोस के विजयी हेडर की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग