इतिहास के पन्नों में 12 जुलाई: इस दिन मिताली राज ने आईसीसी में जीता था बड़ा खिताब

जब मिताली राज बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मिताली राज ने रचा था महिला क्रिकेट का इतिहास
  • महिला एकदिवसीय क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाया था

इतिहास में 12 जुलाई का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। खेल जगत, विशेषकर क्रिकेट के इतिहास में भी यह तारीख बेहद खास है। 12 जुलाई, 2017 को भारत की पूर्व दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया था। उन्होंने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया था। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज शार्लट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।

मिताली ने अपने शानदार करियर में भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और लंबे समय तक भारतीय महिला टीम की कप्तानी भी की। उनकी निरंतरता, तकनीक और शांत स्वभाव ने उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल किया। वह महिला एकदिवसीय क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाने वाली न सिर्फ पहली खिलाड़ी भी बनीं बल्कि वह इस आकड़े तक पहुंचने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं।

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। उन्होंने अपने शानदार करियर में 232 मैचों की 211 पारियों में 50.68 की औसत से कुल 7,805 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज खिलाड़ी स्टेफनी टेलर 177 मैचों में 6134 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स का नाम है, जिनके 191 मैचों में 5992 रन हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1690 – विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1823 – भारत में निर्मित प्रथम वाष्प इंजन युक्त जहाज ‘डायना’ का कोलकाता में जलावतरण।
1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत।
1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।
1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1997 - नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।
1998 - फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा।
2001 - अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत।
2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने संन्यास लिया।
2015 - सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर अपना तीसरा विंबलडन खिताब जीता था।

जन्म
1895 - दुर्गा प्रसाद खत्री - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक थे
1909 - बिमल राय - भारतीय फिल्म निर्देशक थे।
1920 - वाईवी चंद्रचूड़ - भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश।
1954 - सुलक्षणा पंडित - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1982 - अचंत शरत कमल - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

मृत्यु
1999 - राजेंद्र कुमार - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता थे।
2002 - घनश्यामभाई ओझा - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2012 - दारा सिंह - विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फिल्मों के अभिनेता थे।
2013 - प्राण - हिंदी सिनेमा के दिग्गद अभिनेता थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुस्तकालयों में युवाओं की भीड़ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार : अमित शाह

एक करोड़ से अधिक ई-पुस्तकों वाली ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था  नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार...
राष्ट्रीय 
पुस्तकालयों में युवाओं की भीड़ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार : अमित शाह

भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की अ​हम भूमिकाः कांग्रेस

राजीव गांधी के साथ भी उनका व्यक्तिगत रिश्ता काफी अच्छा: जयराम रमेश   नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की अ​हम भूमिकाः कांग्रेस

इतिहास के पन्नों में 12 जुलाई: इस दिन मिताली राज ने आईसीसी में जीता था बड़ा खिताब

मिताली राज ने रचा था महिला क्रिकेट का इतिहास महिला एकदिवसीय क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाया था इतिहास...
खेल 
इतिहास के पन्नों में 12 जुलाई: इस दिन मिताली राज ने आईसीसी में जीता था बड़ा खिताब

सर्राफ लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई  फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर सर्राफा लूटकांड में राजेपुर थाना पुलिस...
उत्तर प्रदेश 

जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

हर समस्या का होगा समाधान, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी: योगी समस्याओं के निस्तारण के दिए आदेश गोरखपुर। ‘जनसेवा सर्वोपरि’...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

न्यायालय ने जारी किया था वारंट  नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने हत्या...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल

छपरौला गांव के पास हुआ हादसा  नोएडा। नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास शुक्रवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल