सीवान पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी कौसर साई हिरासत में

टॉप-10 अपराधियों के वांछित अपराधी की गिरफ्तारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कई धाराओं के तहत दर्ज मुकदमा न्यायिक हिरासत में भेजा

सीवान। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के अभियान के तहत सीवान पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एम.एच. नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल वांछित अपराधी कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और एम.एच. नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिआउर निवासी अंसार साई के पुत्र कौसर साई को गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़े : झारखंड से लेकर बिहार तक कोयला का काला कारोबार पर केंद्र सरकार ने लिया संज्ञान, अमित शाह ने कहां अवैध कारोबार पर लगाएं पूर्ण प्रतिबंध

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महाराजगंज थाना कांड संख्या 294/25 में वांछित था। उसके विरुद्ध बीएनएस, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कौसर साई का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में हत्या, धमकी, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत तथा वर्ष 2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एम.एच. नगर थाना में मामले दर्ज हैं।

एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छापेमारी में एम.एच. नगर थानाध्यक्ष पुअनि राजीव कुमार पटेल, जिला आसूचना इकाई, सीवान तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

यादगार पल बनाने के लिए शेखावत ने यात्रियों के साथ केक काटा पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं भेंट की टिकट...
राजस्थान 
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

1974 के 13 जुलाई को भारत ने पहली बार 60 ओवर में खेला था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  13 जुलाई भारतीय क्रिकेट...
खेल 
13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

रायपुर पुलिस की अपील: महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो दे सूचना...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

कार में छिपाए पांच लाख रुपये बरामद नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने महज चार घंटे...
राष्ट्रीय 
फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप ले जा रहे थे हरियाणा कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को "चिट्टा-मुक्त" बनाने के संकल्प और एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन...
हिमाचल 
"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

दामाद समेत तीन गिरफ्तार बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

जान से मारने की थी नीयत पुलिस कर रही थी तलाश फिरोजाबाद। जिले में थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत