रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी निगरानी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर है पैनी नजर 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • रायपुर पुलिस की अपील: महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो दे सूचना 

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। शहर में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यूनिट द्वारा प्रतिदिन विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पिंक पेट्रोल की टीमें स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास, उद्यान, बाजार, कॉलोनियों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का लगातार भ्रमण कर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रख रही हैं। साथ ही असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

बस्तर को मिली पहली कैथलैब की सौगात, अब जगदलपुर में होगा अत्याधुनिक हृदय उपचार ये खबर भी पढ़े : बस्तर को मिली पहली कैथलैब की सौगात, अब जगदलपुर में होगा अत्याधुनिक हृदय उपचार

गश्त के दौरान स्कूलों और कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने या छात्राओं को असहज करने वाले युवकों को तत्काल वहां से हटाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त समझाइश दी जा रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, बेवजह भीड़ लगाने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली छोटी-छोटी गतिविधियों पर भी मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों में संबंधित लोगों को चेतावनी देने के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का एहसास कराने के लिए उठक-बैठक भी कराई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि, पिंक पेट्रोल यूनिट का उद्देश्य छोटी-छोटी अवांछनीय गतिविधियों को शुरुआती स्तर पर ही रोकना है, ताकि वे आगे चलकर गंभीर अपराध का रूप न ले सकें। इस पहल से शहर की गलियों, मोहल्लों, कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

गश्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति गंभीर अपराध करते हुए अथवा किसी संज्ञेय अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे तत्काल संबंधित थाना भेजकर वैधानिक कार्रवाई की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाती है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि, यदि कहीं भी महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

यादगार पल बनाने के लिए शेखावत ने यात्रियों के साथ केक काटा पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं भेंट की टिकट...
राजस्थान 
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

1974 के 13 जुलाई को भारत ने पहली बार 60 ओवर में खेला था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  13 जुलाई भारतीय क्रिकेट...
खेल 
13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

रायपुर पुलिस की अपील: महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो दे सूचना...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

कार में छिपाए पांच लाख रुपये बरामद नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने महज चार घंटे...
राष्ट्रीय 
फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप ले जा रहे थे हरियाणा कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को "चिट्टा-मुक्त" बनाने के संकल्प और एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन...
हिमाचल 
"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

दामाद समेत तीन गिरफ्तार बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

जान से मारने की थी नीयत पुलिस कर रही थी तलाश फिरोजाबाद। जिले में थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत