सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

शिमला में चोरों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े मोटरसाइकिल लेकर फरार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना अंतर्गत बसंतपुर में निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने सुन्नी में पिकअप वाहन से मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस मामले में पंजाब के पटियाला निवासी मनदीप सिंह (24), बाज सिंह (18) और साजन सिंह (20) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे लेकर थाना सुन्नी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला सुन्नी क्षेत्र के ग्राम कांगड़, डाकघर रिओग निवासी 38 वर्षीय तारा दत्त उर्फ दिलीप की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा ये खबर भी पढ़े : अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सोमवार सुबह बसंतपुर ब्लॉक के पास विजय कुमार के निर्माणाधीन नए मकान में काम के सिलसिले में अपनी सेकेंड-हैंड मोटरसाइकिल (एचपी06ए-4636) से पहुंचा था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे उसके एक परिचित ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसकी मोटरसाइकिल को पिकअप (पीबी23टी-2350) में लादकर सुन्नी की ओर ले गए हैं।

सूचना मिलने पर तारा दत्त सुन्नी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिकअप वाहन की जांच के दौरान मोटरसाइकिल आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली गई थी। शिकायतकर्ता ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल की पहचान अपनी गाड़ी के रूप में की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 02 भवनों की भी हुयी लॉटरी लखनऊ। सोमवार एलडीए ने लेक व्यू अपार्टमेंट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

गोमती नगर विस्तार में आवासीय भूमि पर बनी तीन कार वर्कशॉप सील लखनऊ। गोमतीनगर के होटल नोवोटेल में पार्किंग की...
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग उपचार के दौरान अस्पताल में मौत नोएडा। उत्तर प्रदेश में...