होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • गोमती नगर विस्तार में आवासीय भूमि पर बनी तीन कार वर्कशॉप सील

लखनऊ। गोमतीनगर के होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को एलडीए ने सोमवार को सील कर दिया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार में आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से संचालित कार वर्कशॉप के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी।

एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। इस क्रम में गोमती नगर के विराज खण्ड में भूखण्ड संख्या-सी0पी0-74 पर लगभग 2400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित होटल नोवोटेल में भी जांच की गयी थी। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि स्वीकृत मानचित्र के अनुसार होटल नोवोटेल के लोअर बेसमेंट में पार्किंग स्पेस दर्शाया गया था। 

मिशन-2027- अहम किरदार बना दलित-मुस्लिम वोट बैंक  ये खबर भी पढ़े : मिशन-2027- अहम किरदार बना दलित-मुस्लिम वोट बैंक 

लेकिन, वहां पार्किंग के स्थान पर बेकरी, लॉन्ड्री, स्टॉफ क्वार्टर निर्मित पाये गये थे। अवैध निर्माण पाये जाने पर मेसर्स मीनार बिल्डर्स, नवनीत पाण्डेय व अन्य के खिलाफ नोटिस जारी की गयी थी। जोनल अधिकारी ने बताया कि होटल प्रबंधन द्वारा सुनवायी में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किये गये, जिस पर विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। 

सोमवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रवर्तन जोन-1 के सहायक अभियंता रविशंकर राय, अवर अभियंता विपिन बिहारी राय व राहुल विश्वकर्मा ने लोअर बेसमेंट में किये गये अवैध निर्माण को सील कर दिया। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-01 एवं 04 में अवैध कार बाजार/वर्कशॉप के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें मनीष सिंह, नरेन्द्र अग्रहरि, आशीष तिवारी व अन्य द्वारा आवासीय भूखण्डों में अवैध रूप से संचालित 03 कार वर्कशॉप को सील किया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 02 भवनों की भी हुयी लॉटरी लखनऊ। सोमवार एलडीए ने लेक व्यू अपार्टमेंट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

गोमती नगर विस्तार में आवासीय भूमि पर बनी तीन कार वर्कशॉप सील लखनऊ। गोमतीनगर के होटल नोवोटेल में पार्किंग की...
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग उपचार के दौरान अस्पताल में मौत नोएडा। उत्तर प्रदेश में...