नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

राजमार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण रास्ता अवरुद्ध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नेपाल प्रशासन ने हेटौंडा होकर काठमांडू जाने वाले राजमार्ग को रखा बंद

काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने काठमांडू जाने वाले सभी छोटे सड़क मार्गों को बंद कर दिया है। मकवानपुर जिला प्रशासन कार्यालय ने हेटौंडा होकर काठमांडू जाने वाले कांति लोकपथ राजमार्ग को अगली सूचना तक बंद कर दिया है। इस राजमार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

इसी तरह काठमांडू तक पहुंचने वाली हेटौंडा–भैंसे–भीमफेदी सड़क खंड पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सभी वाहनों को हेटौंडा बाजार क्षेत्र में ही रोक दिया गया है। मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, भैंसे–पालुंग–नौबिसे होते हुए काठमांडू तक आने वाली सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भैंसे से सिमभञ्ज्याङ तक विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? न्यूजीलैंड में उठे सवाल पर भारतीय राजनयिक का जवाब  ये खबर भी पढ़े : PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? न्यूजीलैंड में उठे सवाल पर भारतीय राजनयिक का जवाब

हेटौंडा–कुलेखानी–फाखेल–काठमांडू मार्ग पर स्थित सुकौरा का भूस्खलन रात में ही साफ कर दिया गया था, लेकिन लगातार खतरा बने रहने के कारण फिलहाल इस मार्ग पर भी यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वहीं, हेटौंडा–सिस्नेरी–काठमांडू सड़क पर इन्द्रसरोवर गांवपालिका-3 के सिस्नेरी क्षेत्र में आई बाढ़ से यातायात प्रभावित हो गया। इसके चलते वहां पहुंचे वाहनों को पूरी रात रोके रखा गया। मकवानपुर पुलिस के प्रवक्ता एवं डीएसपी माधव काफ्ले ने बताया कि मंगलवार सुबह से बीच रास्ते में फंसे छोटे वाहनों को सिस्नेरी से धीरे-धीरे आगे भेजना शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल हेटौंडा और काठमांडू के बीच केवल सिन्धुली और नारायणगढ़ होकर जाने वाले मार्गों से ही यात्रा की अनुमति दी गई है। इनके अलावा सभी अन्य सड़क मार्गों पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। हालांकि नारायणगढ़–मुग्लिङ सड़क खंड पर भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, फिर भी हेटौंडा होकर इस मार्ग से जाने वाले वाहनों को फिलहाल नहीं रोका गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 02 भवनों की भी हुयी लॉटरी लखनऊ। सोमवार एलडीए ने लेक व्यू अपार्टमेंट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

गोमती नगर विस्तार में आवासीय भूमि पर बनी तीन कार वर्कशॉप सील लखनऊ। गोमतीनगर के होटल नोवोटेल में पार्किंग की...
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग उपचार के दौरान अस्पताल में मौत नोएडा। उत्तर प्रदेश में...