नगर पालिका महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नारनाैल। महेंद्रगढ़ में आमजन को नगर पालिका कार्यालय में कार्य करवाने में आ रही परेशानियों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते एवं गुप्तचर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह कार्यालय में अचानक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए, जिसके बाद टीम ने उनकी रिपोर्ट तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला को भेज दी है।

छापेमारी के दौरान सिंचाई विभाग नारनौल के एसडीओ राजेश वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। जांच के समय नगर पालिका कार्यालय में केवल लिपिक रवि यादव उपस्थित मिले। रवि यादव ने टीम को बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ में कुल 17 स्थायी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा तीन कर्मचारी एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत हैं।

जांच के दौरान नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कुमार, जेई नवदीप तथा लिपिक मनीषा कुमारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। टीम द्वारा कार्यालय रिकॉर्ड और उपस्थिति संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कोई स्वीकृत छुट्टी अथवा कार्यालय से मुक्त होने का रिकॉर्ड नहीं मिला।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने इस मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला को भेज दी गई है।

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया ये खबर भी पढ़े : होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

टीम ने नगर पालिका कार्यालय में उपलब्ध विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और वित्तीय रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे कार्यालयों में कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और आमजन के कार्य समय पर हो सकेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल