कोडरमा: विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में बुधवार की रात कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक 40 वर्षीय राजकुमार यादव (पिता दशरथ यादव) की हत्या कर दी गई। वहीं घटना में उनकी 15 वर्षीया पुत्री सोनिका कुमारी, मां 55 वर्षीया सुधा देवी तथा पिता 60 वर्षीय दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिता दशरथ यादव की स्थिति अत्यंत नाजुक है , जिन्हें रिम्स रेफर किया गया है। माँ और पुत्री का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव सदर अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की।

पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायक ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस पहले से मिल रही शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। इधर स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह को शव के साथ कोडरमा थाना के सामने सड़क जाम कर दिया है।

कोडरमा थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध
विधायक डॉ नीरा यादव ने बताया कि रात में बुधवार को राजकुमार मेरे साथ झुमरीतिलैया से लौटा था। उसने शाम को बताया था कि गांव में कुछ लोग मां को गड्ढा में डालकर उसपर मिट्टी भर रहा है।

उस समय मैने कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान से फोन पर बात की थी और तुरंत गांव में पुलिस बल भेजने को कहा था।  पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, ड्यूटी के बाद राजकुमार जब घर पहुंचा उसके थोड़ी देर बाद मुझे खबर मिली कि उसे मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है और सदर अस्पताल लाया गया है।

जब हम सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गयी है। घटना में राजकुमार के पिता दशरथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें रिम्स भेजा गया है और बहुत नाजुक स्थिति है। पुत्री और मां भी घायल है।

पूरी घटना सोच समझकर साजिश के साथ अंजाम दिया गया है। इस घटना में कोडरमा थाना प्रभारी की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। वहीं जब मामले की जानकारी कोडरमा एसपी को दी गई तो ना तो खुद पहुंचे और ना ही कोई कार्रवाई हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

- दशकभर से अग्रिम मोर्चे पर अभाविप, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी- विद्यार्थी से विश्वगुरु तक का...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

एनआरएलएम ने बदली रंजना की जिंदगी, सिलाई-पार्लर और खेती से बनीं आत्मनिर्भर

  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप *तरुणमित्र*...
एनआरएलएम ने बदली रंजना की जिंदगी, सिलाई-पार्लर और खेती से बनीं आत्मनिर्भर

सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां "कृषक...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

- दशकभर से अग्रिम मोर्चे पर अभाविप, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी- विद्यार्थी से विश्वगुरु तक का...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न