पिता ने की छह वर्षीय बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, गांव में पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात एक पिता ने अपनी पुत्री की डंडे से मारकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार लालसिंह पूर्ति ने अपनी छह वर्षीय पुत्री सोनिया पूर्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात सोनिया पूर्ति घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता लालसिंह पूर्ति ने अचानक डंडा उठाकर उस पर हमला कर दिया।

बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपित ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया और आसपास मौजूद लोगों को भी मारने का प्रयास करने लगा। उसकी हरकतों से परिवार और गांव के लोग दहशत में आ गए।

टांगर पोखरिया के मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने बताया कि लालसिंह पूर्ति पिछले तीन-चार दिनों से बीमार था। घटना के समय उसका व्यवहार भी सामान्य नहीं लग रहा था।

घर में सो रही मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम ये खबर भी पढ़े : घर में सो रही मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जब उसने अपनी बेटी पर हमला किया और अन्य लोगों को मारने के लिए दौड़ाने लगा, तब ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया और पेड़ से बांध दिया।

घायल सोनिया को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृत बच्ची की मां ने बताया कि लालसिंह पिछले दो-तीन दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं कर रहा था। उसे बुखार भी था और वह नियमित रूप से दवा नहीं ले रहा था। घटना से पहले वह अपने आप से बातें कर रहा था और उसका व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा था।

खाना खाने के बाद उसने उल्टी भी की थी। इसके कुछ देर बाद उसने अचानक डंडा उठाकर बेटी पर हमला कर दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाने की कोशिश की।

परिजनों ने बताया कि लालसिंह पूर्ति के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं। सोनिया पूर्ति परिवार की सबसे छोटी संतान थी। घटना के बाद गांव में आक्रोश और मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर