मौसम 10 जून: 23 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 10 जून 2026: देश में मौसम एक बार फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 10 जून को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों को बहुत ही अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे बड़ी मुसीबत पूर्वी भारत के राज्यों के लिए खड़ी होने वाली है। जहां आकाशीय बिजली और वज्रपात आफत मचा सकती है। इतना ही नहीं, उत्तरी राज्यों में आंधी से कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं।
इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में जाने से पहले सावधान रहें क्योंकि वहां मौसम बिगड़ने की चेतावनी है। इसलिए यात्रा से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी बिहार से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के तटीय हिस्सों तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तो चलिए हम बताते हैं कल यानी 10 जून को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।


देश के 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 10 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। तेज आंधी के चलते किसानों के फसल को नुकसान होने की संभावना है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(10-11 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 जून से लेकर 11 जून के बीच भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 10 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(10-12 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, मैनपुरी, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, पीलीभीत और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 10 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(10-12 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): पटना, गया, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, 10 जून को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड( 10-13 जून बारिश-तूफान की संभावना): रांची, बोकारो, दुमका, पलामू, सरायकेला, धनबाद, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 10 जून को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(10-12 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 10 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(10 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। वहीं, कल यानी 10 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(10-13 जून-भारी बारिश-तूफान की संभावना): पुलवामा, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल, डोडा, बांदीपोरा, कठुआ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 10 जून को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(10-11 जून- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): नादिया, हावड़ा, दुर्गापुर, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, अलीपुरद्वार, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 10 जून को कोलकाता में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (10-14 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मोगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (10-13 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (9-10 जून- बारिश-आंधी का अलर्ट): विदिशा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, अशोक नगर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में 10 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (10-11 जून- तेज बारिश-तूफान का अलर्ट): लखीमपुर, माजुली, धुबरी, कोकराझार, हैलाकांडी, बारपेटा, डिमा हासाओ कछार, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और नागांव में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
केरल में मौसम कैसा रहेगा
केरल (10-12 जून- मानसून की बारिश की चेतावनी): वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोझिकोड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्री किनारे से मछुआरों को दूर रहने के लिए कहा गया है।
तमिलनाडु में मौसम कैसा रहेगा
तमिलनाडु (10-11 जून- भारी बारिश का अलर्ट): चेन्नई, धर्मपुरी, ईरोड, नागपट्टिनम, नीलगिरि, रानीपेट, सलेम और शिवगंगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
