ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी और ईरान के बीच समझौता होने के बाद बने उत्साह के माहौल में अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 468.77 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़ कर 51,671.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसले शुक्रवार होंगे घोषित , रेपो रेट स्थिर रहने की संभावना ये खबर भी पढ़े : आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा के फैसले शुक्रवार होंगे घोषित , रेपो रेट स्थिर रहने की संभावना

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 122.83 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,554.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

''धारा 301 की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' ये खबर भी पढ़े : ''धारा 301 की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता'

इसके अलावा नैस्डेक 795.10 अंक यानी 3.07 प्रतिशत की छलांग लगा कर 26,683.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,699 के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,430.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,384.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 258.71 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,894.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

हैंग सेंग इंडेक्स 299.67 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूट कर 24,543 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत फिसल कर 1,589.86 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 23,933 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 4,098.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 247.31 अंक यानी 3.95 प्रतिशत उछल कर 6,254.97 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 181.20 अंक यानी 2.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,727.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 467.50 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 69,785 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 302.44 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,699.43 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,104.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बीजिंग में नेपाल-चीन वार्ता, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर विस्तार का प्रस्ताव

काठमांडू। चीन ने नेपाल से चीनी कंपनियों के लिए एक अनुकूल व्यावसायिक माहौल तैयार करने का अनुरोध किया है। चीनी...
अंतर्राष्ट्रीय 
बीजिंग में नेपाल-चीन वार्ता, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर विस्तार का प्रस्ताव

जम्मू: ड्रग्स के खिलाफ़ कार्रवाई में 700 से ज़्यादा पेडलर्स गिरफ़्तार, 45 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

जम्मू,। जम्मू डिवीज़न में ड्रग्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई के अच्छे नतीजे सामने आए हैं। इसके तहत 700 से...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू: ड्रग्स के खिलाफ़ कार्रवाई में 700 से ज़्यादा पेडलर्स गिरफ़्तार, 45 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

देशभर के सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना , चांदी की भी कीमतों में उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई...
कारोबार 
देशभर के सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना , चांदी की भी कीमतों में उछाल

घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव...
कारोबार 
ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

उत्तर प्रदेश

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद