उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया योगाभ्यास, कहा नियमित करें योग रहें निरोग

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व तुलसी मानस मंदिर हरिद्वार के महंत कामेश्वर पुरी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व दिवस पर शनिवार की सुबह के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित "विशाल योग शिविर" का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर योगाभयास कर रहे लोगों को योग की महत्ता बताते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि सब लोग योग दिवस पर प्रण लें कि हम योग करेंगे और निरोग रहेंगे। योग के माध्यम से हम केवल अपने शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ बनाते। जब एक—एक व्यक्ति का शरीर व मन स्वस्थ होकर सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ेगा तभी हमारा देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि योग हमारे भातरवर्ष की एक ऐसी विधा है जिसने पूरी दुनिया में लोगों के मध्य भारत का एक स्थान बनाया है। आज 170 देश पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल योग दिवस नहीं है बल्कि भारत की एक वह प्रतिष्ठा है जिसमें पूरी दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। चाहे वह हमारी प्राचीन विरासत हो, आयुर्वेद हो व योग हो। हम केवल अपने स्वास्थ्य के लिए चिंतित नहीं रहते। इसमें मानव कल्याण की भावना छिपी है। आज तमाम स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं।

पूर्व मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें। तुलसी मानस मंदिर हरिद्वार के महंत कामेश्वर पुरी महाराज ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के संदेश के साथ योग को जन—जन तक पहंचाने और स्वस्थ भारत समर्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में हजारों लोगों ने एक स्वर में वंदेमातरम का गायन कर देशभक्ति, एकता और स्वस्थ भारत के संकल्प को सशक्त बनाया। सभी ने योगाभ्यास किया।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्र ने मंचस्थ अतिथियों व योग करने आये प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, न्यायमूर्ति रंगनाथ पाण्डेय, सचिन धानवाल, डॉ. सुरभी धानवाल, गौरव पांडेय, राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने किया योग सेशन ऑर्गनाइज

लखनऊ। ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने शनिवार को लोहिया पार्क, गोमती नगर, में एक योग सेशन ऑर्गनाइज़ किया। इस इवेंट में सोसाइटी...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने किया योग सेशन ऑर्गनाइज

ट्रेनिंग कॉलेज में हुई सीनियर कैडर कोर्स की समापन परेड

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर,एएमसी सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-एक के ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेनिंग कॉलेज में हुई सीनियर कैडर कोर्स की समापन परेड

राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में आज योग शिविर

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में रविवार को एक विशेष योग शिविर का...