प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त जारी

रामपुर के 2.37 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर,हुगली से देशभर के किसानों के लिए 23वीं किस्त जारी की गई।इस अवसर पर देश के 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि,कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,शहर विधायक आकाश सक्सेना,मिलक विधायक श्रीमती राजबाला,जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में जनपद के विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, ललितपुर को मिल सकती हैं करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत जनपद रामपुर के 2,37,537 कृषकों के बैंक खातों में लगभग 47.17 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई,जिससे किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक संबल प्राप्त होगा।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल कृषि मिशन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना/पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना,राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन तथा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना सहित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

बिजनौर में सड़क सुरक्षा को लेकर मंथन, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बनी रणनीति ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में सड़क सुरक्षा को लेकर मंथन, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बनी रणनीति

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 05 किसानों को दलहन किट वितरित कर उन्हें उन्नत एवं विविधीकृत कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कृषि कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।साथ ही किसानों की आय बढ़ाने,प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनपद के अनेक किसान मौजूद रहे।

जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने वांछित कोटेदार को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने वांछित कोटेदार को किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...