जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने वांछित कोटेदार को किया गिरफ्तार

एक लाख रुपये की सरकारी क्षति का आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फर्जी मस्टररोल से खाद्यान्न वितरण का आरोप

लखनऊ । बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी तत्कालीन कोटेदार बखेडू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी 20 जून 2026 को सुबह लगभग 10:20 बजे वाराणसी सेक्टर ईओडब्लू टीम द्वारा अभियुक्त के निवास के पास से की गई।पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी मस्टररोल के आधार पर वास्तविक मजदूरों के बजाय फर्जी श्रमिकों के नाम पर खाद्यान्न वितरण कराया। इस गड़बड़ी के कारण करीब 1 लाख रुपये की शासकीय क्षति हुई।

यह मामला वर्ष 2004-2005 के दौरान संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना से जुड़ा है, जिसके तहत विभिन्न गांवों में नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, सड़क मरम्मत और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे थे। इन कार्यों में लगे मजदूरों को बदले में खाद्यान्न या नकद भुगतान दिया जाना था। जांच के दौरान सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक मजदूरों को लाभ नहीं दिया गया। विवेचना में कुल पांच आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, जिनकी भूमिका घोटाले में पाई गई है।

सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान ये खबर भी पढ़े : सामान्य से कहीं अधिक तापमान, कृषक अपने गन्ना प्लांट की करें सिंचाई - लवकुश सिंह चौहान

 गिरफ्तार अभियुक्त बखेडू, निवासी ग्राम सखेला, थाना गौराबादशाहपुर (जौनपुर) को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट-2, वाराणसी के समक्ष पेश किया जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। ईओडब्लू की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित इस घोटाले में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से   ये खबर भी पढ़े : स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान,पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी विभाग द्वारा दो बच्चों में पाए गए दुर्लभ और...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

लखनऊ। कैंसर से जूझ रहे लोगों का समर्थन करने का एक अहम मौका है। पीजीआई की गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने...
उत्तर प्रदेश 
गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने किया योग सेशन ऑर्गनाइज

लखनऊ। ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने शनिवार को लोहिया पार्क, गोमती नगर, में एक योग सेशन ऑर्गनाइज़ किया। इस इवेंट में सोसाइटी...