मुख्यमंत्री खविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर मंगलवार को प्रदेशभर में उन्हें याद किया गया। शिमला के रिज मैदान पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल कविन्‍द्र गुप्‍ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे और उन्होंने छह बार हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनकी सोच तथा कार्यशैली से प्रेरणा लेकर राज्य को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बागवानों की चिंताओं पर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि सेब उत्पादकों और बागवानों की चिंताएं सरकार के संज्ञान में हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर पहले भी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ चर्चा की जा चुकी है और भविष्य में भी केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाएगा, ताकि प्रदेश के बागवानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने करीब 22 वर्षों तक प्रदेश का नेतृत्व किया और वे एक जनप्रिय तथा अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह द्वारा स्थापित राजनीतिक मूल्यों और जनहित की राजनीति की आज भी जरूरत है। उनके विचारों और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने से न केवल समाज को दिशा मिलेगी, बल्कि राजनीतिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

वहीं, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के हर कोने में लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करना भी शामिल है। प्रतिभा सिंह ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताए रास्ते पर चलते हुए जनसेवा का कार्य आगे बढ़ाया जाए।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले वीरभद्र सिंह को राज्य के विकास, जनकल्याण और जमीनी राजनीति के लिए याद किया जाता है। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में उनके योगदान को स्मरण करते हुए नेताओं ने उन्हें प्रदेश की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ था, जबकि 7 जुलाई 2021 को उनका निधन हो गया था। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह वर्तमान में हिमाचल सरकार में लोकनिर्माण मंत्री हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट मीटिंग में गवर्नेंस, विकास , पब्लिक सर्विस डिलीवरी की समीक्षा की

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को श्रीनगर के सिविल सचिवालय में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक...
जम्मू कश्मीर 
 मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट मीटिंग में गवर्नेंस, विकास , पब्लिक सर्विस डिलीवरी की समीक्षा की

चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

मुंबई। चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। इस बार शो का...
मनोरंजन 
 चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के...
मध्य प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश