मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

30 जून तक ट्रॉमा सेंटर, नर्सिंग कॉलेज व क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण कार्य को पूर्ण करें : जिलाधिकारी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया के निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर, नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर हैंडओवर किए जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैंडओवर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए, ताकि पीआईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड एवं इमरजेंसी सेवाओं का संचालन ट्रॉमा सेंटर भवन में किया जा सके।

नर्सिंग कॉलेज एवं क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य को भी 30 जून तक पूर्ण करते हुए हस्तांतरित किए जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।

मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने का निर्देश भी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया को दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निकट स्थितका परिषद को दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...