फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

फतेहाबाद। जिले में बेखौफ घूम रहे अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नए बस अड्डा क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए कुरुक्षेत्र के एक युवक को अवैध असलाह के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि क्या आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।मिली जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम फतेहाबाद-बड़ोपल रोड पर गश्त और संदिग्धों की चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान बस अड्डे के सामने एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस की सरकारी गाड़ी पर पड़ी, उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। युवक हड़बड़ाहट में पीछे मुड़ा और खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन सीआईए के मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी की और उसे मौके पर ही दबोच लिया। जब पुलिस ने नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव बारना, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हैं कि कुरुक्षेत्र का यह युवक फतेहाबाद में हथियार लेकर क्यों घूम रहा था। यह अवैध हथियार उसने किस सप्लायर से खरीदे और इसके पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय गैंग का हाथ है या नहीं, इन सभी पहलुओं पर गहनता से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरफ्तारी से हथियारों की तस्करी से जुड़े कई और बड़े चेहरों बेनकाब हो सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय

देहरादून :जलवायु परिवर्तन का असर हिमालय की बर्फीली चोटियों पर तेजी से दिखाई दे रहा है। नए अध्ययन ने पश्चिमी...
उत्तराखंड 
तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय

अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

बेटी :अपनी बेटी कानाम ऐसा रखे जिससे लोगो में एक अलग जुड़ाव महसूस हो। अच्छे ब्यक्तित्व को दर्शाये और छोटा...
नारी व बाल जगत 
अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

नीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर:रात में अगर आप कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर ओट्स...
खाना पकाना 
पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

सोने की कीमतें टॉप गियर में

सोने की कीमतें: सोने की कीमतें टॉप गियर में रफ्तार पकड़ रही है। बीते कई दिनों से सोने की कीमतों...
कारोबार 
सोने की कीमतें टॉप गियर में

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद