कर्मा देवी समूह में 26 जून से आयोजित होगा प्रोफेशनल एनरिचमेंट कॉन्क्लेव

डीआईजी ,डीएम समेत राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कर्मा देवी शैक्षणिक समूह द्वारा आगामी 26 एवं 27 जून 2026 को प्रोफेशनल एनरिचमेंट कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में समूह की कार्यकारी निदेशक अंश सिंह गौतम ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं प्रमुख गतिविधियों की जानकारी माझा की।
उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव मुख्य रूप से शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिस उद्देश्य उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली, नवीन शिक्षण पद्धतियों, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं विद्यार्थियों समग्र विकास से संबंधित नवीनतम अवधारणाओं से परिचित कराना है। वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और ऐसे में शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण एवं कौशल विकास अत्यंत आवश्यक हो गया है
अंशु सिंह गौतम ने बताया कि कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित शिक्षाविद, शिक्षा विशेषज्ञ, प्रशिक्षक एवं विद्यालय प्रशासक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, नई शिक्षा नीति, विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं आलोचनात्मक चिंतन का विकास, डिजिटल शिक्षण तकनीक, नेतृत्व क्षमता विकास तथा 21वीं सदी के आवश्यक कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे।कॉन्क्लेव के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी वस्ती कृतिका ज्योत्स्रा, कर्मा देवी समूह के चेयरमैन (सेवानिवृत्त आईएएस) बो.एन. सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन शिक्षकों को संबोधित करेंगे प्रथम दिवस के सत्रों में शिक्षा में तकनीक की भूमिका, साइबर सुरक्षा, डिजिटल युग की चुनौतियों तथा शिक्षक की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी।
द्वितीय दिवस में डॉ. बिंदु सिंह (सहायक प्राध्यापक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ), डॉ. दीपक सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईआईटी लखनऊ एवं पीएचडी, आईआईटी कानपुर) तथा डॉ. अशोक के. पांडेय (सह-अध्यक्ष, राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन कार्यान्वयन समिति) अपने विचार साझा करेंगे। विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा में नवाचार, शोध, तकनीक आधारित शिक्षण एवं भविष्य की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यकारी निदेशक ने बताया कि कर्मा देवी शैक्षणिक समूह का उद्देश्य शिक्षकों को एक ऐसा मंच प्रदान है. जहां वे सीख सकें, विचार साझा कर सकें और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नए दृ विकसित कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉन्क्लेव शिक्षकों के पेशेवर विकास में महत्व भूमिका निभाएगा तथा क्षेत्र की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा देगा।
उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस कॉन्क्लेव में सहभागिता करने आह्वान किया और कहा कि यह आयोजन ज्ञान, नवाचार और पेशेवर उत्कृष्टता का एक महत्वपूर्ण स साबित होगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस के बाद हिमाचल के कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित

पूरे प्रदेश में 17 अगस्त को सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों में छुट्टी शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17...
हिमाचल 
स्वतंत्रता दिवस के बाद हिमाचल के कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित

कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल

कानपुर। कानपुर से एक कथित मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था और पुलिसकर्मियों से कराए जाने वाले निजी कामों...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल

घर के सामने खड़ी कार के दो पहिए खोलकर फरार हुए चोर

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद कॉलोनी में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सामने शनिवार की रात एक...
मध्य प्रदेश 
घर के सामने खड़ी कार के दो पहिए खोलकर फरार हुए चोर

नशे में स्कूल आने वाले प्रिंसिपल को हटाओ, वरना होगा आंदोलन: अभिजीत दीपके

शिक्षा अधिकारी को दी आंदोलन की चेतावनी मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के मामला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक...
महाराष्ट्र 
नशे में स्कूल आने वाले प्रिंसिपल को हटाओ, वरना होगा आंदोलन: अभिजीत दीपके

नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत

चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, पुलिस ने शुरू की जांच मुंबई। महाराष्ट्र के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय...
महाराष्ट्र 
नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल

कानपुर। कानपुर से एक कथित मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था और पुलिसकर्मियों से कराए जाने वाले निजी कामों...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल