कैसरबाग बस स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा यंत्रों और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

आरएम विमल राजन ने फायर यंत्रों की उपलब्धता व उनकी वैधता अवधि को देखा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। यूपी रोडवेज लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बुधवार को कैसरबाग बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं आौर अग्नि सुरक्षा यंत्र की उपलब्धता व उनकी वैधता अवधि का निरीक्षण किया। साथ ही बस स्टेशन से मार्ग पर संचालित होने वाली बसों में अग्नि शमन यंत्र की उपलब्धता एवं उनकी वैधता अवधि का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्य नारायन चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवध डिपो/कैसरबाग बस स्टेशन प्रबंधन, जमीला खातून, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग डिपो (अनुबंधित), ममता साहू, केन्द्र प्रभारी कैसरबाग बस स्टेशन प्रबंधन उपस्थित थे। 

आरएम ने निरीक्षण के समय मुख्यत: बस स्टेशन पर उपलब्ध अग्नि सुरक्षा यंत्रों को क्रियाशील रखने, वैधता अवधि का समय समय पर निरीक्षण किए जाने, आपातकाल नम्बरो को चस्पा कराए जाने, यात्री सुविधाओं जैसे शीतल पेयजल, प्रसाधन, यात्री हाल में यात्रियों के बैठने का स्थान, उचित प्रकाश व्यवस्था, उदघोषणा यंत्र को सुव्यवस्थित रखने, स्टेशन परिसर की उच्च स्तरीय सफाई कराए जाने के निर्देश दिये। 

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए ये खबर भी पढ़े : अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम मुक्त रखने, बसों का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार कराए जाने,बसों की मार्ग पर जाने से पूर्व साफ सफाई कराए जाने, बसों की 31 बिंदुओं की जांच कराए जाने, बसों के क्रू को पूर्ण वर्दी में ड्यूटी करने, चालकों परिचालकों को यात्रियों से मृदुल व्यवहार किए जाने, प्रत्येक स्टापेज से यात्री उठाए जाने और अधिक आय लाने जैसे मुद्दों को लेकर निर्देशित किया। 

सिकंदर यादव ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण और नशा मुक्ति का संदेश ये खबर भी पढ़े : सिकंदर यादव ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण और नशा मुक्ति का संदेश

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में डीआरएम एनईआर को मिला पुरस्कार

लखनऊ। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति लखनऊ  की वर्ष 2026 की प्रथम छमाही    लखनऊ...