लोक चौपाल में जीवंत हुई कबीर की लोकचेतना, कबीर की प्रासंगिकता पर की चर्चा

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा प्रियदर्शिनी कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित लोक चौपाल में कबीर की लोकचेतना, समरसता और सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा हुई। शुरुआत चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता ने मंगलाचरण एवं कबीर दोहा गायन से की।

मुख्य वक्ता डॉ. आशुतोष कृष्णा ने कहा कि संत कबीर का दर्शन केवल भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरण, मानवीय समानता और आत्मबोध का भी सशक्त संदेश देता है। कबीर ने जाति, पंथ और आडंबर से ऊपर उठकर सत्य, प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की स्थापना का आह्वान किया। प्रो. उषा बाजपेयी ने कबीर की प्रासंगिकता पर चर्चा की।

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन ये खबर भी पढ़े : बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

चौपाल में कबीर के पदों पर आधारित नृत्य तथा गायन विशेष आकर्षण रहे। कुमाऊं कोकिला विमल पन्त ने कहत कबीर सुनो भाई साधो, नीरा मिश्रा ने कैसे दिन कटिहें जतनिया बताय देओ, अरुणा उपाध्याय ने रहना नहिं देस बिराना है, चित्रा श्रीवास्तव ने पिया ऊंची रे अटरिया तोरी देखन चली, अलका चतुर्वेदी ने मन लागो मेरो यार फकीरी में, प्रीति श्रीवास्तव ने राम भजा सोई जीता रे, बबिता साहू ने या विधि मन को लगावे, देवाश्री पवार ने झीनी झीनी बीनी चदरिया सुनाया। सामूहिक प्रस्तुति में कौन ठगवा नगरिया लूटल हो तथा चलो गोरी आपन चुनरिया बचाई के जैसे कबीर के लोकप्रिय पदों का सुमधुर गायन एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

इस अवसर पर संस्थान की संरक्षक सरिता अग्रवाल, निवेदिता भट्टाचार्य, गायत्री डेविड, तुषारकान्ति भट्टाचार्य, अंजलि, रागिनी अग्रवाल, डा.एस.के.गोपाल, गौरव गुप्ता, सतीश मिश्र, संजीव अग्रहरि, अम्बरीश सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, गोविन्द सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर कूलर से जीआई पाइप (लोहे...
छत्तीसगढ़ 
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग