खुशियों की पाठशाला में ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का आयोजन  

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। राज्य संग्रहालय की ओर से आयोजित “ खुशियों की पाठशाला ” ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार “ ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी ” का सफल आयोजन किया गया। इस का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता,कलात्मक अभिरुचि तथा पारंपरिक भारतीय कला विधाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम में छ: से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 54 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने ब्लॉक प्रिंटिंग की विभिन्न तकनीकों को सीखा एवं अपने सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
 उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. मीनाक्षी खेमका, सहायक निदेशक, सज्जा कला द्वारा किया गया। उनके कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन संपन्न हुआ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ भविष्य में भी बच्चों एवं युवाओं के लिए इस प्रकार की शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा, जिससे सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय कल्याण मंच ने रविवार को गोसाईगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय रतन पैलेस में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना ऊदा देवी पासी जयंती को लेकर राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक