टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला :ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स एक ऐतिहसिक क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उनका इस टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया है। ग्रुप ए से अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इस मैच में टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत कौर ने 27 बॉल पर 56 रनों की कप्तानी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस टारगेट को 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी ने अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया।
ये खबर भी पढ़े : एशियाई खेल टीम से बाहर होने पर मनिका बत्रा ने उठाए सवाल, चयन प्रक्रिया पर मांगी पारदर्शिता
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएब लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन
ये खबर भी पढ़े : आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे बल्लेबाजों में पहुंचे दूसरे स्थान परभारत महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी टीम इंडिया को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों ने 66 रन जोड़े। मंधाना 37 बॉल पर 38 रन बनाकर रनआउट हुई। शैफाली वर्मा ने 26 बॉल पर 34 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज की जोड़ी ने 45 बॉल पर 64 रनों की साझेदारी की और टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। हरमनप्रीत ने इस मैच में 27 बॉल पर 56 रन की कप्तानी पारी खेली।
रन चेज में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में जॉर्जिया वॉल 4 रन बनाकर रेणुका ठाकुर की गेंद पर आउट हो गई। इसके बाद फोएब लिचफील्ड और बेथ मूनी के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। लिचफील्ड ने 25 बॉल पर 24 रन की धीमी पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आई एलिस पेरी ने 38 बॉल पर 56 रन की पारी खेलकर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। वहीं एश्ले गार्डनर ने भी उनका भरपूर साथ दिया। वह 29 बॉल पर 53 रन बनाकर नाबाद लौटी। भारत की तरफ से श्री चरनी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
