फ्रांस में यात्री विमान हादसे का शिकार 11 की मौत 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नैन्सी :फ्रांस के पूर्वी भाग में एक विमान हादसा हो गया। फ्रांस में Nancy के पास स्थित Tomblaine एरिया में स्काईडाइवर्स को लेकर जा रहा एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में करीब 11 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल इमरजेंसी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में स्काईडाइविंग के लिए जा रहे लोगों का एक ग्रुप सवार था।

स्काईडाइवर्स को लेकर प्लेन भर रहा था उड़ान
फ्रांस के लोकल चैनल France 3 Grand Est के अनुसार, दुर्घटना के बाद विमान में धमाका होने का भी खतरा था, जिसके मद्देनजर पूरे इलाके को सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया था। वहीं, लोकल अखबार L'Est Republicain का कहना है कि विमान ने स्काईडाइवर्स को लेकर उड़ान भरी थी।

नेपाल-चीन व्यापार मार्ग के सीमा क्षेत्र में भूस्खलन, बीओपी को नुकसान ये खबर भी पढ़े : नेपाल-चीन व्यापार मार्ग के सीमा क्षेत्र में भूस्खलन, बीओपी को नुकसान

पुलिस ने लोगों से की मौके से दूर रहने की अपील
फ्रांस की पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे Salvador Allende Street और आसपास के एरिया में फिलहाल न जाएं, ताकि रेस्क्यू और जांच एजेंसियों के काम में कोई खलल ना पड़े।

विमान हादसे का कारण अभी साफ नहीं
फिलहाल, विमान हादसे का कारण साफ नहीं हो सका है। अफसरों ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के अधिकारी जल्द ही इस विमान हादसे को लेकर डिटेल शेयर कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के कारणों को मालूम करने के लिए जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं।

जांच में इन पहलुओं का रखा जा रहा ख्याल
प्रारंभिक जांच में मौसम की स्थिति, किसी तकनीकी खराबी और अन्य संभावित वजहों को ध्यान में रखकर सभी प्रकार के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विमान हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल के चारों ओर की बैरिकेडिंग
विमान दुर्घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत घटनास्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की और आम नागरिकों की आवाजाही को रोका, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन बिना किसी बाधा के जारी रहे। मौके पर मौजूद एक्सपर्ट टीम विमान के मलबे की जांच में जुटी हैं। साथ ही, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष 

युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष  एनटीपीसी बरौनी द्वारा प्रायोजित कौशल विकास...
युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष 

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

लखनऊ। लखनऊ में सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई स्तरों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 