एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल का इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन सकते हैं। अभी तक भारत का कोई भी स्पिनर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए अक्षर पटेल को अब सिर्फ 1 विकेट और चाहिए। 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होने वाले इस मैच में जैसे ही वह 1 विकेट लेंगे, उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

अब तक 99 विकेट ले चुके हैं अक्षर पटेल
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स की बात करें तो वहां टॉप पर अक्षर पटेल का नाम है। वह 97 मैचों में अब तक 99 विकेट ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल का नाम है, वह 80 मैचों में 96 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे थे। कुलदीप यादव इस लिस्ट में 54 मैचों में 95 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 46 मुकाबलों में 73 विकेट हासिल किए हैं और उनका नाम चौथे नंबर पर है। 65 मैचों में 72 विकेट लेकर रवि अश्विन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

एम्बाप्पे का डबल अटैक, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : एम्बाप्पे का डबल अटैक, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर
अक्षर पटेल: 99 विकेट
युजवेंद्र चहल: 96 विकेट
कुलदीप यादव: 95 विकेट
वरुण चक्रवर्ती: 73 विकेट
रवि अश्विन: 72 विकेट
100 T20I विकेट लेने वाले चौथे भारतीय होंगे अक्षर पटेल
ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अब तक खेले 97 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 90 पारियों में 99 विकेट लिए हैं। अब उन्हें 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। जैसे ही वह एक विकेट लेंगे, वह भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन जाएंगे। उनसे पहले भारत के लिए केवल तीन गेंदबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है। अब तक अर्शदीप सिंह (131 विकेट), जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) और हार्दिक पांड्या (114 विकेट) ही टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। इस तरह अक्षर यह रिकॉर्ड बनाने वाले कुल चौथे भारतीय गेंदबाज होंगे।

इस खास लिस्ट में शामिल हो सकता है अक्षर का नाम
एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं और 100 या उससे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। अक्षर अब तक 60 पारियों में 734 रन बना चुके हैं। भारत के लिए यह खास मुकाम अब तक केवल हार्दिक पांड्या ने हासिल किया है, जिन्होंने इस फॉर्मेट की 109 पारियों में 2288 रन बनाए हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में 114 विकेट निकाले हैं। अब इस लिस्ट में अक्षर का नाम भी शामिल हो सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

केदारनाथ धाम के भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

केदारनाथ धाम : उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों के साथ बदसलूकी के कई मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने घोड़ा और...
उत्तराखंड 
केदारनाथ धाम के भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

मप्र के देवास से गुजरात एटीएस ने जैश मॉड्यूल के संदिग्ध को किया गिरफ्तार

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के देवास से गुजरात एटीएस ने जैश मॉड्यूल के संदिग्ध को किया गिरफ्तार

मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरामसेड़ा गांव के अहिरान टोला में शुक्रवार की रात...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

इंदौरः अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राज्य साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के साथ हुई 1.62 करोड़ रुपये की साइबर...
राज्य  मध्य प्रदेश 
 इंदौरः अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा