हफ्ते भर बाद फिर शुरू हुई EPFO की वेबसाइट!

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

EPFO  :करोड़ों PF खाताधारकों के लिए राहत की खबर है। करीब 7 दिनों तक बंद रहने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आखिरकार अपनी वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाएं दोबारा शुरू कर दी हैं। संगठन का कहना है कि इस दौरान पोर्टल पर बड़े लेवल पर डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम किया गया है, ताकि भविष्य में सदस्यों और नियोक्ताओं को पहले से बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकें। हालांकि, शुरुआती कुछ दिनों तक कुछ सेवाओं में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।


सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद फिर शुरू हुई सेवाएं
EPFO ने बताया कि मेंबर और नियोक्ताओं के लिए सभी जरूरी ऑनलाइन सेवाएं फिर से चालू कर दी गई हैं। पोर्टल पर किए गए अपग्रेड का उद्देश्य सिस्टम को अधिक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बनाना है, जिससे PF से जुड़े काम आसानी से पूरे किए जा सकें।

कोच्चि में ‘सीफूड एक्सपो भारत’ के दौरान राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन ये खबर भी पढ़े : कोच्चि में ‘सीफूड एक्सपो भारत’ के दौरान राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन

EPFO वेबसाइट का मैसेज
IMAGE SOURCE : EPFO
EPFO वेबसाइट का मैसेज
2 हफ्ते तक लग सकता है थोड़ा ज्यादा समय
संगठन ने कहा है कि अगले दो सप्ताह तक सभी क्लेम और सर्विस रिक्वेस्ट को चरणबद्ध तरीके से प्रोसेस किया जाएगा। इस दौरान एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी, ताकि सभी रिकॉर्ड की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। ऐसे में PF निकासी, ट्रांसफर या अन्य सेवाओं में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

EPFO ने सदस्यों से की यह अपील
EPFO ने सभी सदस्यों और नियोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की है। संगठन ने कहा है कि पोर्टल पर बार-बार लॉगिन करने या एक ही अनुरोध कई बार भेजने से बचें। इससे सिस्टम पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है और सेवाओं की गति प्रभावित हो सकती है।

क्या मिले हैं नए फीचर्स?
फिलहाल EPFO ने किसी नए फीचर या सुविधा की डिटेल जानकारी शेयर नहीं की है। संगठन ने सिर्फ इतना बताया है कि सिस्टम, डेटाबेस और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया गया है, जिससे भविष्य में सेवाओं की क्वालिटी और उपयोगकर्ता एक्सपीरिएंस बेहतर होगा। यानी अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि PF क्लेम प्रक्रिया या अन्य सुविधाओं में कौन-कौन से बड़े बदलाव किए गए हैं।

कई बार बढ़ानी पड़ी थी डेडलाइन
शुरुआत में EPFO ने घोषणा की थी कि मेंटेनेंस का काम 28 जून तक पूरा हो जाएगा और सेवाएं 29 जून से शुरू हो जाएंगी। बाद में समयसीमा बढ़ाकर 1 जुलाई की गई और आखिरकार वेबसाइट 3 जुलाई को दोपहर बाद पूरी तरह बहाल की गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की एथिक्स एंड डिसिप्लिनरी कमीशन (ईडीसी) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर अनुशासनात्मक...
खेल 
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और सिग्नल के यूज़रनेम फीचर को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की...
राष्ट्रीय 
यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला, तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

मेक्सिको सिटी। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाला...
खेल 
खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला,  तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज शनिवार को पांच और जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनेंगीं। जिले में वर्तमान...
मध्य प्रदेश 
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: ग्वालियर में 'शक्ति दीदी' अभियान से 5 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रीवा। मध्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज (4 जुलाई) एक दिवसीय प्रवास पर रीवा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना वायरल होने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
रहीमाबाद में गोली चलने की सूचना निकली अफवाह, दो युवकों के विवाद के बाद बाइक फिसलने से हुआ हादसा