खराब मौसम के बीच फीफा का बड़ा फैसला, तय समय पर ही होगा मेक्सिको-इंग्लैंड मुकाबला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मेक्सिको सिटी। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला तय समय पर ही खेला जाएगा।

द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको सिटी में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ भारी बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका के चलते मैच का समय पहले करने पर विचार किया गया था, लेकिन अंततः फीफा ने निर्धारित समय पर ही मुकाबला कराने का फैसला किया।

फीफा मौसम और संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए मैच का समय बदलने पर विचार कर रहा था। हालांकि, बाद में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। फीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस मैच के समय में कोई बदलाव दर्ज नहीं है।

मेक्सिको के मुख्य कोच जावियर एग्विरे ने संभावित बदलाव का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने मेक्सिको के रेडियो स्टेशन ‘रेडियो फॉर्मूला’ से बातचीत में कहा, "यह पेट पर लात मारने जैसा है।

हमें अपनी पूरी योजना बदलनी पड़ती। छह घंटे की तैयारी बेकार हो जाती। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है। फीफा जो फैसला करेगा, हम उसका सम्मान करेंगे, लेकिन न मैं और न ही मेरे खिलाड़ी इससे खुश हैं।"

यदि समय बदला जाता तो इसका असर इंग्लैंड की तैयारियों पर भी पड़ता। इंग्लैंड की टीम शुक्रवार देर रात मेक्सिको पहुंचेगी और शनिवार को यूनाम पुमास प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करेगी। ऐसे में खिलाड़ियों को मेक्सिको सिटी की ऊंचाई के अनुरूप खुद को ढालने के लिए और भी कम समय मिलता।

गौरतलब है कि एज़्टेका स्टेडियम समुद्र तल से करीब 2,200 मीटर (7,300 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। खेल विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी ऊंचाई पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को पर्याप्त समय तक अनुकूलन की आवश्यकता होती है।

यह मुकाबला विश्व कप 2026 के दौरान मेक्सिको सिटी में आयोजित होने वाला पांचवां और अंतिम मैच होगा।

टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी ये खबर भी पढ़े : टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके निदेशक राजेश गोयनका...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद'...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी