गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर होगी।

कैंडल मार्च 5 जुलाई की शाम 6:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, जारी बाजार से कृषक इंटर कॉलेज, गढ़ैया तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

यह जानकारी शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा काशी प्रांत के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है।

विश्व हिंदू परिषद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कैंडल मार्च की तैयारियों को लेकर शंकरगढ़, बारा, लालापुर, नारीबारी, गौहनिया, मिश्राबांध, जारी बाजार और कौंधियारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह ये खबर भी पढ़े : दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की।

श्री तिवारी ने कहा कि संगठन की मांग है कि मामले में सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी निष्पक्ष विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि कैंडल मार्च का उद्देश्य मृतका गोल्डी को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा न्याय की मांग को शांतिपूर्ण तरीके से उठाना है।

संगठन का कहना है कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता है।

इस अभियान की तैयारियों में विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, देवव्रत द्विवेदी, राम कैलाश पांडे, संदीप केसरवानी, गजेंद्र पांडे, मुन्ना बरेटिया, विपिन मिश्रा, शिवाकांत सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

संगठन ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंडल मार्च में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से दहशत, टोबेलो के पास 120 किमी गहराई में आया कंपन

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया के नॉर्थ मलुकु प्रांत के पास शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से दहशत, टोबेलो के पास 120 किमी गहराई में आया कंपन

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता स्थित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके निदेशक राजेश गोयनका...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी