कोच्चि में ‘सीफूड एक्सपो भारत’ के दौरान राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। समुद्री खाद्य मूल्य संवर्धन पर राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन केरल के कोच्चि में बुधवार को सीफूड एक्सपो भारत 2026 के दौरान हुआ।

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विदेशी बाजारों के लिए मूल्यवर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद तैयार करने में दस प्रशिक्षित समुद्री खाद्य प्रसंस्करण पेशेवरों के कौशल का प्रदर्शन किया गया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय समुद्री खाद्य मूल्य संवर्धन कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का भव्य फाइनल सीफूड एक्सपो भारत 2026 के दौरान कोच्चि में बुधवार को आयोजित किया गया।

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

एमपीईडीए की इस पहल में समुद्री खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के 10 प्रशिक्षित पेशेवरों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मूल्य संवर्धित समुद्री खाद्य उत्पादों को तैयार करने में अपनी पाक-कला और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।

कड़े मुकाबले वाले फाइनल में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित देवी फिशरीज लिमिटेड के पी. सूर्य भास्कर विजेता के रूप में उभरे।

मंत्रालय के मुताबिक तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित थेवा एंड कंपनी के मुथु कुमारन ने इसमें दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एसएस सीफूड्स प्राइवेट लिमिटेड की सागरिका सरदार तथा ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित सबरी फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की बारासरानी जेना ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि विजेता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 75 हजार रुपये और 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। चौथे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 25,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक कार्यक्रम से पहले एमपीईडीए ने भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर समुद्री खाद्य मूल्य संवर्धन से संबंधित 50 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से 2,500 से अधिक समुद्री खाद्य प्रसंस्करण श्रमिकों और पेशेवरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक मांग वाले समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।

ओलंपियाड के क्षेत्रीय चरण पश्चिमी तट क्षेत्र के लिए मुंबई तथा पूर्वी तट क्षेत्र के लिए विशाखापत्तनम में आयोजित किए गए। 30 जून को आयोजित इन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से 10 फाइनलिस्ट का चयन किया गया।

भव्य फाइनल के दौरान प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक मांग वाले छह मूल्य संवर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद तैयार करने का कार्य दिया गया।

इनमें नोबाशी श्रिम्प, ब्रेडेड बटरफ्लाई श्रिम्प, कुक्ड पील्ड डिवेन्ड टेल-ऑन श्रिम्प, मैरिनेटेड श्रिम्प स्क्यूअर्स, ब्रेडेड स्क्विड रिंग्स तथा फिश फिलेट्स शामिल थे।

एमपीईडीए के अध्यक्ष पी. जवाहर, निदेशक डॉ. राम मोहन एम.के., सचिव डॉ. गिबिन कुमार, संयुक्त निदेशक श्री अनिल कुमार तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. के. एन. राघवन ने विजेताओं को नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

एमपीईडीए के अध्यक्ष पी. जवाहर ने कहा कि यह ओलंपियाड एक सशक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी समुद्री खाद्य क्षेत्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होगा।

एमपीईडीए गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा, प्रसंस्करण उत्कृष्टता, कार्यबल कौशल विकास, सतत समुद्री खाद्य उत्पादन तथा विश्वसनीय आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह ओलंपियाड भारत के समुद्री खाद्य निर्यात तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

इस कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, समुद्री खाद्य निर्यातक, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ तथा सीफूड एक्सपो भारत 2026 में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

टोक्यो। इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?