फीफा विश्व कप 2026 : पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर मिस्र पहली बार अंतिम-16 में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आर्लिंगटन (टेक्सास)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में शुक्रवार को मिस्र ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता और अंतिम-16 में जगह बना ली। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।मिस्र की जीत के नायक होसाम अब्देलमगीद रहे, जिन्होंने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। अब अंतिम-16 में मिस्र का सामना मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा।

सलाह की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत

मिस्र के कप्तान मोहम्मद सलाह ने मैच के बाद कहा कि यह उनके जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक है। उन्होंने कहा कि टीम की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता और इस जीत का आनंद हर मिस्रवासी के साथ साझा करना उनके लिए गर्व की बात है।

एफआईएच प्रो लीग: भारत ने पाकिस्तान पर गोलों की बरसात कर दर्ज की बड़ी जीत ये खबर भी पढ़े : एफआईएच प्रो लीग: भारत ने पाकिस्तान पर गोलों की बरसात कर दर्ज की बड़ी जीत

मैच का रोमांच

मिस्र ने 13वें मिनट में बढ़त बनाई, जब इमाम अशूर ने हेडर के जरिए गोल दागा।ऑस्ट्रेलिया ने 55वें मिनट में बराबरी कर ली, लेकिन यह गोल मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी के आत्मघाती गोल की बदौलत आया। हानी इस विश्व कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।इसके बाद दोनों टीमें अतिरिक्त समय में भी विजयी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंच गया।

शूटआउट में मिस्र का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैरी साउटर पहली ही पेनल्टी चूक गए, जबकि 18 वर्षीय लुकास हेरिंगटन की चौथी पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई।मिस्र की ओर से महमूद साबेर, रामी राबिया, मोहम्मद सलाह और अंत में होसाम अब्देलमगीद ने पेनल्टी को गोल में बदला और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल जैक्सन इरविन और अवेयर माबिल ही सफल पेनल्टी लगा सके।

ऑस्ट्रेलिया का नॉकआउट में खराब रिकॉर्ड जारी

यह ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप नॉकआउट चरण में लगातार तीसरी हार रही। इससे पहले वह 2006 में इटली और 2022 में अर्जेंटीना से हार चुका था।वहीं, चार विश्व कप खेलने वाले मिस्र ने पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद'...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपित गिरफ्तार

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिप्रा नदी उफान पर; कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर, उज्जैन सहित 19 जिलों में...
मध्य प्रदेश 
झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिप्रा नदी उफान पर; कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पाकिस्तान को विश्व धरोहर स्थल तक्षशिला में दो प्राचीन स्मारकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की एथिक्स एंड डिसिप्लिनरी कमीशन (ईडीसी) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर अनुशासनात्मक...
खेल 
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर फिडे की बड़ी कार्रवाई, लगाया दो साल का प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

झांसी  : उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव कस्बे में एक मकान की खुदाई के दौरान उस समय वहां पर...
उत्तर प्रदेश 
मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से फैली सनसनी

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...
उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल पुजारी को उपचार कराने के बहाने सुनसान स्थान पर...
उत्तर प्रदेश 
घायल पुजारी को सुनसान जगह छोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, इलाज न मिलने से हुई थी मौत