फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
मियामी। गत चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के शुक्रवार को राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे को कड़े मुकाबले में अतिरिक्त समय में 3-2 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया।मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 29वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई। लिसांद्रो मार्टिनेज के लंबे पास पर मेसी ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए जोरदार शॉट से गेंद को गोलपोस्ट की छत में पहुंचा दिया।
केप वर्डे ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। 59वें मिनट में डेरॉय डुआर्टे ने लिसांद्रो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल दागा और विश्व कप नॉकआउट चरण में केप वर्डे का पहला गोल दर्ज किया।निर्धारित 90 मिनट के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा और मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा।अतिरिक्त समय के पहले हाफ में अर्जेंटीना ने फिर बढ़त बनाई। कॉर्नर से मिले मौके पर लिसांद्रो मार्टिनेज ने रिबाउंड पर शानदार शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया।
ये खबर भी पढ़े : आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे बल्लेबाजों में पहुंचे दूसरे स्थान परहालांकि केप वर्डे ने हार नहीं मानी। सिडनी लोपेस काब्राल ने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।मुकाबले का फैसला अतिरिक्त समय के अंतिम चरण में हुआ। मेसी के कॉर्नर पर क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर लगाया, जिसे डाइनी बोर्जेस के डिफ्लेक्शन के बाद गेंद गोल में चली गई और अर्जेंटीना ने 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह पक्की कर ली।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
